<
Categories: खेल

India vs Zimbabwe: चेन्नई में लगेगी छक्कों की प्रर्दशनी या विकेटों का होगा पतझड़, जानें चेपॉक की पिच का हाल

India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को सुपर-8 का दूसरा मैच आज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

Chennai Pitch Report: भारत सुपर 8 का अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हारने के बाद  आज (गुरुवार) को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाला मैच खेलेगा. अपने पहले सुपर 8 मुकाबले में भारत को 76 रनों से बड़ी हार मिली थी. जिससे टीम इंडिया के रन रेट पर असर पड़ा है. जिससे भारत के सेमीफाइनल में उनकी राह और मुश्किल हो गई है. वहीं सोमवार को वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया. वेस्टइंडीज का रन रेट अब 5.350 है . इंडिया का रन रेट -3.880 है. उसके बाद साउथ अफ्रीका का 3.800 है. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए, भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों के खिलाफ जीतना होगा.

भारत को बड़ी जीत की जरूरत

भारत को वापसी के लिए चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत है लेकिन उनके बल्लेबाजों का खराब फॉर्म चिंता का विषय है. अब तक सिर्फ ईशान किशन और शिवम दुबे ही अच्छे फॉर्म में दिखे हैं. इस बीच बड़े शॉट लगाने वाले अभिषेक शर्मा निराश कर रहे हैं वह इस टूर्नामेंट में तीन बार डक पर आउट हुए हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 रन बनाए हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी लगातार अच्छा नहीं खेल पाए हैं जबकि हार्दिक पांड्या अब तक बल्ले से उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं.

चेन्नई पिच रिपोर्ट

चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच मानी जाती है. पिच से अच्छा बाउंस मिलने की उम्मीद है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है. पहले यह पिच स्पिन गेंदबाजों को फायदा पहुंचाती थी, लेकिन अब 180-200 रन का स्कोर आम हो गया है. 

किसका पलड़ा भारी

भारत ने आखिरी बार 2002 में जिम्बाब्वे को पुरुषों के इंटरनेशनल मैच में होस्ट किया था. तब से दोनों टीमें T20 इंटरनेशनल मैचों में 13 बार आमने-सामने हुई हैं. या तो जिम्बाब्वे में या न्यूट्रल जगहों पर. भारत ने 10 जीत के साथ इस मुकाबले में दबदबा बनाया है,जबकि जिम्बाब्वे ने तीन मैच जीते हैं.

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

एक्यूवेदर  ऐप के मुताबिक गुरुवार सुबह चेन्नई में टेम्परेचर 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम धूप वाला रहेगा. दोपहर में टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शाम को 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है. दिन भर हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन मैच शुरू होने तक मौसम साफ होने की उम्मीद है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवान्स,वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।

टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले हैं तीन मैच

टीम इंडिया ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें से दो में जीत मिली और एक में हार मिली. भारतीय टीम ने अपना आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच यहां 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था1.65 रन के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने चार गेंद बाकी रहते दो विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई और नाबाद 72 रन बनाए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST