<
Categories: खेल

भारत नई ओपनिंग जोड़ी के साथ करेगा प्रोटियाज से भिड़ंत, नंबर 4-6 पर किसको मिलेगा मौका? देखिए संभावित प्लेइंग 11

India Playing 11 SA ODI: भारत रविवार को रांची में पहले वनडे से वापसी की कोशिश करेगा, जहां शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में राहुल कप्तानी और विकेटकीपिंग संभालेंगे. रोहित-कोहली की वापसी भी तय है. कुछ इस तरह हो सकती है भारत की प्लेइंग एलेवेन.

India vs South Africa Ranchi ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हारने के बाद टीम इंडिया अब वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार, 30 जनवरी को रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग XI लगभग तय है.

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल इस सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वह टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करते नजर आएंगे. गिल के नहीं होने पर यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. रोहित और यशस्वी के ओपनिंग करने से लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बना रहेगा. विराट कोहली के नंबर 3 पर खेलने की उम्मीद है.

खिलाड़ियों की पोजीशंस में हो सकती है तबदीली (India middle order selection)

चूंकि श्रेयस अय्यर चोटिल हैं. ऐसे में नंबर 4 पोजीशन के लिए 3 दावेदार – रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और ऋषभ पंत हैं. यही तीन खिलाड़ी नंबर 6 पोजीशन के लिए भी दावेदार हैं. हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ को नंबर 4 पर खेलने के लिए प्राथमिकता दी जा सकती है.

यह तय है कि केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे, और अगर ऋषभ पंत खेलते हैं, तो उन्हें इसी पोजीशन पर बैटिंग करनी होगी. केएल राहुल नंबर 5 पर आ सकते हैं. कुल मिलाकर, यह माना जा सकता है कि मैच की स्थिति और दूसरी टीम के बॉलिंग अटैक के आधार पर नंबर 4 से 6 तक के खिलाड़ियों की पोजीशन बदल सकती है.

रवींद्र जडेजा का भी टीम में खेलना तय है. यह देखना बाकी है कि वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी में से किसे खेलने का मौका मिलेगा. कुलदीप यादव टीम में स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर खेलेंगे. वहीं, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह फास्ट बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है, जबकि रेगुलर कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं.

हालांकि रांची स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन अगर पिच पर घास होगी, तो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को मौका मिल सकता है.

रांची ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर/नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

दोनों टीमों की स्क्वाड

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव.

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनियल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रूइस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, लुंगी एनगिडी और प्रेनेलन सुब्रैयन.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST