Anthony Albanese Wedding: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 62 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली है, ऐसे में आइए जानें कि उनकी पत्नी कौन है उनकी उम्र क्या है और वहां हनीमून के लिए कहां जाने वाले हैं.
Australia PM Anthony Albanese Wedding
बता दें कि, 62 साल के नेता ने कैनबरा में अपने ऑफिशियल घर, द लॉज के गार्डन में एक प्राइवेट सेरेमनी में 46 साल की फाइनेंशियल सर्विस वर्कर जोडी हेडन से शादी की. यह सेरेमनी वैलेंटाइन डे 2024 पर उनके प्रपोज़ल के लगभग एक साल बाद हुई। उस समय, अल्बानीज़ ने कहा था कि उन्हें वह पार्टनर मिल गया है. जिसके साथ मैं अपनी बाकी ज़िंदगी बिताना चाहता हूं. AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने अपनी शादी के स्टेप्स खुद लिखे और एक सेरेमोनियल ऑफ़िशिएंट ने सेरेमनी करवाई.
जोडी हेडन को कई सालों से एंथनी अल्बानीज़ के साथ पब्लिक इवेंट्स में देखा जाता रहा है. वह 2022 के इलेक्शन कैंपेन के दौरान उनके साथ थीं और इस साल मई में लेबर पार्टी की ज़बरदस्त जीत के दौरान उन्होंने उनका सपोर्ट किया था. शादी की सेरेमनी के बाद, कपल स्टीवी वंडर के मशहूर गाने “साइन, सील्ड, डिलीवर्ड (आई एम योर्स)” पर मुस्कुराते हुए वेन्यू से निकले. उनका पहला डांस फ्रैंक सिनात्रा के रोमांटिक गाने “द वे यू लुक टुनाइट” पर था.
जानकारी के लिए बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अपनी पत्नी के साथ अगले हफ़्ते सोमवार से शुक्रवार तक ऑस्ट्रेलिया में हनीमून मनाएगा. उनके ऑफ़िस ने कहा कि अल्बानीज़ और हेडन सारा खर्च उठाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, जिन्होंने 2019 में अपनी एक्स-वाइफ़ को तलाक दिया था और जिनका नाथन नाम का एक बेटा है, हेडन से लगभग पांच साल पहले मेलबर्न में एक बिज़नेस डिनर में मिले थे.
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…
UP Rat Video Goes Viral : झांसी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो…