December OTT Release: दिसंबर का महीना फुल ऑन एंटरटेनमेंट भरा रहने वाला है, क्योंकि इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स Netflix और Amazon पर कई सारी फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में लोगों को ‘थामा’ से लेकर 'एक दीवाने की दीवानियत' तक 6 फिल्मों का धमाल देखने को मिलने वाला है.
December OTT Release
December OTT Release: हर हफ्ते ऑटीटी पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है. वहीं अब दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है, जो फुल ऑन एंटरटेनमेंट भरा रहने वाला है. क्योंकि दिसंबर के महीने में ‘थामा’ से लेकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ तक 6 फिल्में ऑटीटी पर धमाल मचाने वाली है. चलिए जानते हैं दिसंबर के महीने में कौन सी फिल्म कौन से प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो रही है.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-फैंटसी फिल्म ‘थामा’ 16 दिसंबर के दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ वाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म ‘थामा’ की कहानी में बेतालों की रहस्यमयी प्रजाति दिखाई गई है, जिनका राजा यक्षशासन नियम तोड़ने की कोशिश करता है. कहानी बेहद रोमांचक, जो लोगों को काफी पसंद आई थी
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लोगों को काफी पसंद आई थी और थिएटर पर इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया था. अब यह फिल्म 16 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के पर अधारीत है, जो एक लड़की के प्यार में दीवाना है, फिल्म का इमोशनल टच लोगों के दिलों को छू गया था. फिल्म में 90 के दशक का म्यूजिक और रोमांस सीन्स दर्शकों को अपनी ओर खींचते हैं.
फैमिली फैमिली कॉमेडी वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. यह सीरीज नए जमाने के पिता पर है, जो उलझन भरी जिंदगी, बच्चों के साथ हंसी-खुशी और जिम्मेदारियों को दर्शाती है. इस वेब सीरीज में कुणाल खेमू अहम भूमिका में हैं और प्राजक्ता कोली, आयशा रजा और मनोज पाहवा भी उनके साथ नजर आ रहे हैं.
साइकोलॉजिकल थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए माधुरी दीक्षित की ‘मिसेज देशपांडे’ जियो प्लस हॉटस्टार पर 19 दिसंबर से उपलब्ध होगी. इस सीरीज में माधुरी एक साइको किलर की भूमिका में हैं. उनका किरदार पुलिस की मदद करता है ताकि दूसरे साइको किलर्स को पकड़ सके. नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बनी यह सीरीज थ्रिल और सस्पेंस का सही मिश्रण पेश करती है.
क्राइम और मिस्ट्री ड्रामा फिल्म ‘रात अकेली है: बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में नजर आ रहे हैं, इसके इलावा उनके साथ चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, रेवती, दीप्ती नवल और संजय कपूर उनके साथ अहम भूमिका में हैं. वेब सीरीज की कहानी बंसल परिवार हुई एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी इन्वेस्टिगेशन नवाजुद्दीन सिद्दीकी करते हैं.
हुमा कुरैशी स्टारर ‘सिंगल सलमा’ 26 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. यह फिल्म समाज के रूढ़िवाद पर सवाल उठाती है. फिल्म में 30 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए शादी और करियर को लेकर बताया गया है. फिल्म में एक महिला सलमा रिजवी, जिसका किरदार हुमा कुरैशी निभा रही है, वो परिवार की जिम्मेदारियों में घिरी है और फिर भी प्यार की खोज में लगी हैं. फिल्म में लव ट्रायंगल, सेल्फ-लव, और सामाजिक भेदभाव जैसे मुद्दों को बखूबी दिखाया गया है
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…