<

Ind vs Nz: डेरिल मिचेल को गेंद क्यों मारी? वर्ल्ड कप जीत के बाद अर्शदीप सिंह बोले- जब मैंने बॉल….

मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और डैरिल मिचेल के बीच गरमागर्मी भी देखने को मिली थी. मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने इसपर क्या कहा. आइए जानते हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है. मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep singh) और डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) के बीच गरमागर्मी भी देखने को मिली थी. मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने इसपर क्या कहा. आइए जानते हैं.
अर्शदीप सिंह ने मैच के बाद कहा, “मैं तुरंत मिचेल से माफी मांगने के लिए उनके पास गया था. जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और जाकर उन्हें लग गई. अभी जीत की खुशी बेहद खास लग रही है, लेकिन असली एहसास शायद अगले 2-4 दिनों में पूरी तरह समझ आएगा.” बता दें कि 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने थ्रो करते हुए डैरिल मिचेल को गेंद मार दी. इसके बाद मिचेल कुछ कहते भी नजर आए.

हमारी टीम मजबूत

अर्शदीप ने आगे कहा,” हमारी टीम बहुत मजबूत है और इसमें कई मैच विनर खिलाड़ी हैं. यह जीत हमारे शानदार प्रदर्शन पर ‘चैरी ऑन द केक’ जैसी है. एक गेंदबाज के तौर पर हमारा काम यही होता है कि अगर हमारी टीम 250 रन बनाती है तो हम विपक्षी टीम को उससे कम स्कोर पर रोकें. और अगर पहले गेंदबाजी करें तो कोशिश रहती है कि सामने वाली टीम को जितना हो सके कम स्कोर पर रोक दिया जाए.”

क्या रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 255 रन का बड़ा लक्ष्य रखा. जवाब में कीवी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत ने फाइनल मुकाबला शानदार अंदाज में जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का तीसरा खिताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले भारतीय टीम 2007 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीत चुकी है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST