<

IND vs NZ Final: संजू सैमसन से लेकर बुमराह तक… भारत के वो 5 धुरंधर खिलाड़ी, जिन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड को चटाई धूल

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. देखें फाइनल में भारत की जीत के 5 हीरो...

Team India Heros In Final: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 255 रन टांग दिए थे. भारत की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियों खेलीं. इसके दम पर भारत ने इस बड़े मुकाबले में 250 का स्कोर पार किया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. इसके चलते भारत ने 96 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने कुल 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट हासिल किया. भारत की इस जीत में सभी खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. हालांकि फाइनल मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. देखें लिस्ट…

संजू सैमसन

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. संजू सैमसन ने इस बड़े मुकाबले में 46 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली. इस दौरान संजू सैमसन के बल्ले से 8 छक्के और 5 चौके आए. संजू ने इस तूफानी पारी के साथ भारत को तेज शुरुआत दिलाई, जिससे भारत ने 250 का स्कोर पार किया.

अभिषेक शर्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है. अभिषेक शर्मा ने इस बड़े मुकाबले में 21 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 6 चौके और 3 चौके लगाए. इस दौरान अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 247 का रहा.

ईशान किशन

भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में तीसरे नंबर पर आकर धमाकेदार बल्लेबाजी की. ईशान किशन ने सिर्फ 25 गेंदों पर 54 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान ईशान के बल्ले से 4 छक्के और 4 चौके आए. इतना ही नहीं, ईशान किशन ने फील्डिंग करते हुए कई शानदार कैच भी लपके.

अक्षर पटेल

भारतीय टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल ने फाइनल में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. अक्षर पटेल ने अपने शुरुआती 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल ने कीवी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन को सिर्फ 9 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स को सिर्फ 5 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया. इसके बाद अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को भी 17 रन पर आउट कर दिया.

जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. फाइनल के मुकाबले में भी बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च करके 4 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST