India News (इंडिया न्यूज़), India women vs Australia women 1st ODI match live streaming: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार (28 दिसंबर) को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए मौजूदा महिला चैंपियनशिप में 12 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है।
वनडे में IND-W बनाम AUS-W रिकॉर्ड: भारत महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेले गए 50 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलिया को 40 मैचों में जीते मिली है। जबकि भारत महिला ने सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल की है।
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच 28 दिसंबर (गुरुवार) 2023 को खेला जाएगा।
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच कहाँ खेला जाएगा?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा।
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहला वनडे मैच जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहले वनडे मैच का भारत में सीधा प्रसारण कैसे देखें?
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला पहले वनडे मैच का भारत में सीधा प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स 18 पर उपलब्ध होगा।
ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे टीम: एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।
भारत महिला वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, ऋचा घोष, सैका इशाक, मन्नत कश्यप, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, तितास साधु, दीप्ति शर्मा, रेनुका सिंह। पूजा वस्त्राकर, शैफाली वर्मा।
यह भी पढ़ें-
- Top Ten Cricketers of 2023: इन टॉप टेन क्रिकेटरस ने 2023 में मचाई धूम, देखें लिस्ट
- Year Ender: 2023 में भारत के इन खिलाड़ीयों ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, जानें
- IND vs SA Test 2023: सेंचुरियन में दूसरा शतक लगा के एल राहुल ने इस रिकॉर्ड को किया अपने नाम