India News(इंडिया न्यूज), Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीयों एथलीटों के प्रदर्शन का कोई जवाब न था। नीरज चोपड़ा से मनु भाकर की बात करें, विनेश फोगाट से स्वप्निल की बात करें या फिर लक्ष्य सेन की। सभी ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गर्व महसूस कराया है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत को 5 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं और एक रजत पदक। लेकिन निराशा इस बात की है कि अभी एक एक सिल्वर मेडल को लेकर फैसला नहीं आया है। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
‘2028 में गोल्ड ले आऊंगा…’ Aman Sehrawat ने पीएम मोदी से किया बड़ा वादा
paris olympics
भारत ने 6 में से 5 कांस्य और 1 रजत पदक जीता। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता। हालांकि, इस बार भारत को कोई स्वर्ण नहीं मिला। इससे पहले टोक्यो में आयोजित ओलंपिक में भी भारत को 1 स्वर्ण पदक मिला था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते, जो एक ओलंपिक में भारत का सबसे अधिक पदक था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महिला पहलवान विनेश फोगट के फैसले से भारत को 7वां पदक मिलता है या नहीं।
भारत को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एकल स्पर्धा में पहला पदक (कांस्य) मिला। यह पदक भारत के लिए मनु भाकर ने जीता। मनु भाकर ने कुल दो पदक जीते। मनु ने दूसरा पदक 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता। मनु को 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी, जहां वह चौथे स्थान पर रहीं। इस तरह मनु अपना तीसरा पदक चूक गईं।
भारत को पेरिस ओलंपिक का दूसरा पदक 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित (कांस्य) में मिला। भारत के लिए दूसरा पदक जीतने वाली इस टीम में मनु भाकर और सरबजोत सिंह शामिल थे।
‘लोग आपको कुछ दिन तक याद रखेंगे’, Vinesh Phogat का नीरज चोपड़ा ने दिया साथ, जनता से की गुजारिश
भारत को तीसरा पदक (कांस्य) निशानेबाजी में मिला। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। स्वप्निल इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता। हॉकी टीम ने भारत के खाते में चौथा पदक जोड़ा। कांस्य पदक के मुकाबले में हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया।
नीरज चोपड़ा ने भारत को पेरिस ओलंपिक का पांचवां पदक दिलाया। नीरज ने भाला फेंक में रजत पदक जीता। इससे पहले नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
पुरुष पहलवान अमन सेहरावत ने भारत के खाते में छठा पदक जोड़ा। अमन ने कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।