Pratika Rawal Video: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल 2025 महिला विश्व कप के दौरान घायल हो गई थीं. इस कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. प्रतिका रावल ने अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो साझा किया है.
pratika rawal
क्रिकेटर प्रतिका रावल को 2025 महिला आईसीसी वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग करते समय घुटने और टखने में गंभीर चोट लग गई थी. इस वजह से उन्हें टीम से हटना पड़ा था और वह सेमीफाइनल और फाइनल नहीं खेल पाई थीं. लेकिन उन्होंने अपनी आंखों से भारत को इतिहास रचते देखा था. अब उनका चयन आगामी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टूर्नामेंट में हो चुका है. इसके लिए वह जमकर पसीना बहा रही है. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हैवी वेट उठाती दिख रही हैं.
इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में प्रतिका रावल वेटलिफ्टिंग करती दिख रही हैं. यह उनके हौसले और क्रिकेट में वापसी के जुनून को दिखा रहा है. वह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं.
प्रतिका रावल ने अपने वनडे करियर में 23 पारियों में 50.45 के औसत से 1,110 रन बनाए हैं. 2025 महिला आईसीसी वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण में वह भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ थीं. उन्होंने 50 से अधिक के औसत से 308 रन बनाए और विश्व कप में एक शतक भी लगाया था.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान देश के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है, जिसके लिए सभी 15 खिलाड़ियों का नाम जारी कर दिया गया है. इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और सायली सतघरे जैसे खिलाड़ी अपना कारनाम करते दिखेंगे.
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…