<

इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार… गेंदबाज ने 1 ही ओवर में झटके 5 विकेट, किसने किया ये अनोखा कारनामा?

History In T20I: इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह इंटरनेशनल मैच में सिर्फ 1 ही ओवर में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. जानें कैसे लिए 5 विकेट...

Gede Priandana First Bowler To Take 5 Wickets In An Over In T20I: इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है. इंडोनेशिया के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदना ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 1 ही ओवर में 5 विकेट चटकाए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा कारनामा हुआ है, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर किसी गेंदबाज ने पहली बार यह करिश्मा किया है. इंडोनेशिया के 28 वर्षीय दाएं हाथ के गेंदबाज गेडे ने यह खास उपलब्धि अपने नाम की है.

गेडे ने इंडोनेशिया और कंबोडिया के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में 1 ही ओवर में 5 बल्लेबाजों का आउट किया. यह मुकाबला मंगलवार यानी 23 दिसंबर को बाली में खेला गया, जिसमें इंडोनेशिया ने कंबोडिया को 60 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में इंडोनेशिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए थे, लेकिन कंबोडिया की टीम सिर्फ 107 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई है. जानें कैसे बना ये वर्ल्ड रिकॉर्ड…

16वें ओवर में हुआ ये कारनामा

गेडे प्रियंदना ने कंबोडिया की बल्लेबाजी के दौरान 16वें ओवर में यह कारनामा किया. 168 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कंबोडिया की टीम ने 5 विकेट खोकर 106 रन बना लिए थे. इस प्वाइंट से यह मुकाबला किसी भी ओर जा सकता था, लेकिन कंबोडिया के जीत की राह में प्रियंदना आ गए. 16वें ओवर में प्रियंदना ने कंबोडिया के 5 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेज दिया. ओवर की पहली 3 गेंदों पर प्रियंदना ने शाह अबरार हुसैन, निर्मलजीत सिंह और चंथोउन को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. इसके बाद प्रियंदना ने एक डॉट गेंद डाली. फिर ओवर के आखिरी 2 गेंदों पर मोंगडारा शोक और पेल वेन्नक को शिकार बनाया. इस तरह प्रियंदना ने 1 ही ओवर में 5 बल्लेबाजों को आउट कर इतिहास रच दिया.

बल्ले से भी दिया योगदान

इस मैच में इंडोनेशिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. इस दौरान गेडे प्रियंदना विकेटकीपर-बल्लेबाज धर्म केसुमा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे थे. प्रियंदना ने 11 गेंदों में 6 रन बनाए, जबकि केसुमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 गेंदों में 110 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी इस शतकीय पारी के दम पर इंडोनेशिया ने 20 ओवर में 167 रन बनाए. वहीं, टारगेट की पीछा करने उतरी कंबोडिया की टीम सिर्फ 107 रनों पर ढेर हो गई. इससे इंडोनेशिया ने 60 रनों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पहले भी हुआ ऐसा कारनामा!

इससे पहले पुरुषों के टी20 में मुकाबलों में यह कारनामा 2 बार हो चुका है. साल 2013-14 में अल-अमीन हुसैन ने विजय दिवस टी20 कप में यूसीबी-बीसीबी इलेवन की ओर से खेल रही अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ एक ओवर में 5 विकेट लिए थे. इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 के सेमीफाइनल में कर्नाटक के अभिमन्यु मिथुन ने हरियाणा के 5 बल्लेबाजों को 1 ही ओवर में शिकार बनाया था.
वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें, तो अभी तक किसी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया था. हालांकि श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंग ने 1 ओवर में 4 विकेट चटकाने का कारनामा किया है. उन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच के तीसरे ओवर में 4 विकेट चटकाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

बेटे के लिए तलाश रहे हैं यूनिक नाम? महादेव के इन नामों में छिपा है खास अर्थ और आशीर्वाद

Lord Shiva Names: सावन और सावन शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के लिए खास माने…

Last Updated: August 11, 2026 14:22:41 IST

IND vs SL: सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? पहले टेस्ट में किसे मिलना चाहिए मौका, मोहम्मद कैफ ने बताया

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल की जगह को लेकर सवाल उठ रहे…

Last Updated: August 11, 2026 14:00:50 IST

पैन Card बनवाने का आसान तरीका, न फीस, न कागजी झंझट, आधार से घर बैठे बनाएं इंस्टेंट ई-पैन

Instant e-PAN: बिना फीस पैन बनवाने का आसान तरीका: आयकर विभाग की Instant e-पैन सुविधा…

Last Updated: August 11, 2026 13:50:49 IST

मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया, पत्नी बनी होमगार्ड तो पति और बेटे को छोड़कर चली गई, महिला बोली- गांव वालों ने भड़काया

Darbhanga Home Guard Wife Case: दरभंगा में एक व्यक्ति ने अपनी होमगार्ड पत्नी पर गंभीर…

Last Updated: August 11, 2026 13:36:25 IST

सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर से किसकी दुश्मनी? पुलिस तक पहुंचा मामला

Sourav Ganguly Death Threat: सौरव गांगुली को पिछले कई महीनों से धमकी भरे पत्र मिल…

Last Updated: August 11, 2026 13:33:25 IST

पुलिस की वर्दी में दिखी इंसानियत, थके कांवड़ियों के पैर दबाती IPS अधिकारी का वीडियो वायरल

 Odisha Police Viral Video: ओडिशा के जयपुर में बोल बम यात्रा के दौरान पुलिस की…

Last Updated: August 11, 2026 13:25:09 IST