<

Goldi Yadav के ‘पिपरवा के भूत’ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में उड़ाया गर्दा, लोग-बोले मजा आ गया; क्या आपने भी देखा है यह गाना

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना 'पिपरवा के भूत'सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ही सॉन्ग को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Goldi Yadav Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव (Bhojpuri Singer Goldi Yadav) के गाने जब भी मार्केट में आते हैं तो धमाल जरूर मचाते है. वह अपने मस्ती भरे अंदाज के साथ-साथ अपनी खूबसूरत आवाज के लिए भी जानी जाती हैं. गोल्डी यादव के गाने अक्सर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होते हैं. भोजपुरी सिंगर ने कई खूबसूरत और लोकप्रिय गाने दिए हैं, जिन्हें लोग लगातार सुनते हैं और फैन्स सराहते भी हैं. लोगों को इनके गाने रिलीज होने का इंतजार भी रहता है. 

गाने में लगाया आंचल सिंह ने तड़का

इस बीच फैन्स की मांग को पूरा करते हुए गोल्डी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘पिपरवा के भूत’ रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने की बात करें तो यह देसी और लोकल फ्लेवर का मिश्रम है. गोल्डी यादव की दमदार आवाज और गाने के मजेदार बोल इसे और मजेदार बना रहे हैं. गाने में तड़का लगाया है आंचल सिंह ने, जिनका अंदाज इस गाने को सोशल मीडिया पर पॉपुलर कर रहा है.

गोल्डी की दमदार आवाज में गाना बना खास

गोल्डी यादव का यह भोजपुरी सॉन्ग ‘पिपरवा के भूत’ इन दिनों खूब चर्चा में है. रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर ही लोग तेजी से पसंद कर रहे हैं. इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. सॉन्ग में गोल्डी यादव की दमदार आवाज सुनने को मिलती है. इस सॉन्ग में आंचल सिंह की अदाएं लोगों को खूब पसंद आ रही है. सॉन्ग लिखा है- पंकज रावत ने, जिनके चटपटे, मस्ती भरे और हंसी-मजाक से भरे बोल भी फैन्स को पसंद आ रहे हैं. आशीष विश्वकर्मा का एनर्जी से भरपूर म्यूजिक गाने में चार चांद लगा रहा है. 

21 दिसंबर को रिलीज हुआ है सॉन्ग

बता दें कि गोल्डी यादव का यह सॉन्ग रविवार (21 दिसंबर 2025) को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. यह जानकर हैरानी होगी कि 22 दिसंबर सुबह 7 बजे लॉन्च की जानकारी दी गई थी. गाने का ऑडियो ऑडियोमैक जैसे प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है, जहां इसे खूब सुना जा रहा है.  पिछले दिनों सोशल मीडिया पर #piparwakebhoot से ट्रेंड करने लगा था. गोल्डी यादव के लोकप्रिय गानों की बात करें तो ‘धक धक करेला जियरवा’ बहुत लोकप्रिय हुआ है. इसे यूट्यूब पर खूब सुना भी जाता है. इस गानें  दिया मुखर्जी और स्नेहा बकली हैं. इस कड़ी में उनका पॉपुलर गीत ‘लाग जाला मरचा पिया’ भी शामिल है.
 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST