<
Categories: खेल

INDW vs SLW 3rd T20I: टॉस जीतकर इंडिया ने पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, सीरीज से एक कदम दूर है भारतीय टीम

INDW vs SLW 3rd T20I: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच स्टार्ट हो गया है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. यहां पर देखिए कि कौन सी टीम में क्या बदलाव हुए हैं.

INDW vs SLW 3rd T20I: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया. बता दें कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली इंडियन टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था. फिर उसने दूसरे मैच में भी 7 विकेट से जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. 

इंडिया महिला टीम प्लेइंग 11

इस मैच की टक्कर के लिए इंडियन टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए. फास्ट बॉलर रेणुका सिंह ठाकुर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को मौका दिया गया. वहीं, स्नेह राणा और अरूंधति रेड्डी को आराम दिया गया. इसके अलावा श्रीलंकाई टीम में तीन चेंजेस किए गए. इंडियन टीम मे स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, कैप्टन हरमनप्रीत कौर(कप्तान), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी को शामिल किया गया.

ऐसी है श्रीलंकाई महिला टीम प्लेइंग 11

तीसरे टी20I में श्रीलंकाई टीम की प्लेइंग 11 की बात की जाए तो इसमें चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, मल्की मदारा और निमशा मदुशानी को टीम में लिया गया है.

बता दें कि श्रीलंकाई टीम भी हार का वनवास खत्म करने के लिए उतरेगी. वहीं, टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने के लिए यह मैच अहम है. इससे तीन मैचों में लगातार जीत से विपक्षी टीम पर एक दबाव बनेगा और इंडियन टीम को मजबूती मिलेगी. बता दें कि श्रीलंका ने आखिरी बार भारत को जुलाई 2024 में दांबुला में हराया था। 

टिकी हैं सबकी निगाहें

भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज पर देश की निगाहें टिकी हुई हैं. क्रिकेट फैंस में जीत को लेकर काफी उत्साह है. बता दें कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली इंडियन टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था. फिर उसने दूसरे मैच में भी 7 विकेट से जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. फिलहाल, मैच स्टार्ट हो गया है और देखते हैं कि कौन सी टीम इस मैच को अपने नाम कर पाती है. दोनों टीमों पर जीत का जोश अलग ही नजर आ रहा है. क्रिकेट फैंस में भी गजब का उत्साह है.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST