<

IND vs SA 3rd T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 से बुमराह बाहर, अक्षर की जगह बर्थडे ब्वॉय को मौका, देखें प्लेइंग-11

IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच से जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल बाहर हो गए हैं. उनकी जगह कुलदीप और हर्षित राणा को मौका मिला है.

IND vs SA 3rd T20: भारत बनाम साउथ टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के मैदान में खेला जाना है. इस मैच में भारतीय टीम ने 2 बड़े बदलाव किए हैं. भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर अक्षर पटेल बाहर हो गए हैं. बुमराह की जगह हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. वहीं, अक्षर की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है.

इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम ने भी 3 बदलाव किए हैं. साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाज डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे और लूथो सिपाम्ला को बाहर किया गया है. उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्खिया को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. नीचे देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने एक बार फिर लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता. तीसरे टी20 में मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से इस मैच से बाहर हो गए हैं. वहीं, अक्षर पटेल स्वास्थ्य कारणों से इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है. वहीं, संजू सैमसन को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. माना जा रहा था कि तीसरे टी20 मुकाबले में शुभमन गिल या फिर जितेश शर्मा की जगह संजू को मौका दिया जा सकता है, लेकिन इस बार भी उन्हें बाहर ही बैठाया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमन.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें धर्मशाला में तीसरा मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं. इस मैच में दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी. इस सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को शिकस्त दी. टी20 सीरीज से पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज भी खेली गई है. साउथ अफ्रीका की टीम ने टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की, जबकि वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की. अब दोनों टीमों टी20 सीरीज के लिए भिड़ रही हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST