<

ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम, ऋषभ जायसवाल और श्रेया कालरा ने ऐसे दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल (Social Media Influencer Couple) ऋषभ जायसवाल (Rishabh Jaiswal) और श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने अवार्ड इवेंट (Award Event) की फोटो शेयर कर ट्रोलर्स (Trollers) के खिलाफ निशाना साधा है. उन्होंने अपनी ब्रेकअप की अफवाहों (Break up Rumours) पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है.

Rishabh Jaiswal and Shreya Kalra: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पावर कपल ऋषभ जायसवाल और श्रेया कालरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हाल ही सोशल मीडिया पर सर्खियों में थे.यह चर्चा तब शुरू हुई जब एक कॉन्सर्ट से श्रेया कालरा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक लड़के के कंधे पर बैठकर डांस करती हुई नज़र आईं थीं. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि श्रेया ने ऋषभ को धोखा दिया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है.  लेकिन, अब दोनों से ट्रोलर्स पर उनकी ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर जमकर निशाना साधा है. 

अफवाहों पर कपल का तीखा जवाब

ब्रेकअप की लगातार चल रही अफवाहों पर अब दोनों कपल ने चुप्पी तोड़ी है. जिसपर श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल ने हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट से अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की,  इस तस्वीर में दोनों मैचिंग कपड़ों में एक साथ ट्रॉफी उठाते हुए बेहद ही खुश दिखाई दे रहे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए, उन्होंने साफ शब्दों में यह कह दिया कि उनके रिश्ते पूरी तरह से ठीक हैं. 

Did Rishabh Jaiswal and Shreya Kalra break up? Couple responds to cheating  allegations after viral concert clip | PINKVILLA: Tv

कपल ने ट्रोलर्स पर जमकर साधा निशाना

अपने हाल ही के पोस्ट में दोनों ने ट्रोलर्स को तीखा जवाब देने का काम किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, जज किया और उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि लोग उन्हें जज कर सकते हैं, लेकिन वे अपने रिश्ते में आगे बढ़ते रहेंगे और इसी में व्यस्त हैं.

ऋषभ और श्रेया ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

कॉन्सर्ट वीडियो वायरल होने के बाद, श्रेया कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों की क्लास लगाते हुए पूछा था कि क्या एक लड़की का रिलेशनशिप के बाहर कोई दोस्त नहीं हो सकता? साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि जिस लड़के (विवेक) के साथ वह थीं, वह सिर्फ उनका ‘भाई जैसा दोस्त’ था. इतना ही नहीं,  ऋषभ जायसवाल ने भी अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करते हुए अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर कहा था कि यह पूरी तरह से उनका निजी मामला है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि बिना स्थिति जाने किसी नतीजे पर न पहुंचें. इसके साथ ही उन्होंने श्रेया के करीबी दोस्त का समर्थन भी किया था.

कपल के पोस्ट से एक बात को साफ है कि इनके रिश्ते में किसी तरह की कोई दरार नहीं पड़ी है. दोनों अपने रिश्ते में बेहद ही खुश हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST