Hindi News / Sports / Ipl 2021 How Many Years Will Dhoni Play

IPL 2021 चेन्नई के लिए कितने साल खेलेंगे धोनी? जारी बड़ा बयान

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंच चुकी है। सीएसके को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस सीजन में बल्ले से विफल रहे हैं, लेकिन टीम के मालिकों का भरोसा उन पर जरा भी कम नहीं हुआ है। […]

BY: Sameer Saini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

IPL 2021 : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2021 के प्लेआफ में पहुंच चुकी है। सीएसके को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस सीजन में बल्ले से विफल रहे हैं, लेकिन टीम के मालिकों का भरोसा उन पर जरा भी कम नहीं हुआ है। एक दिन पहले ही धोनी ने कहा कि वह अंतिम मुकाबला चेन्नई के मैदान में खेलना चाहते हैं। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि आईपीएल 2022 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। अगले साल धोनी 41 वर्ष के भी हो जाएंगे। हालांकि सीएसके फ्रेंचाइजी ने साफ किया है कि धोनी कुछ साल और टीम के लिए खेल सकते हैं।

Khelo India Para Games 2025: जसप्रीत कौर ने बनाया नया नेशनल पावरलिफ्टिंग रिकॉर्ड, LA 2028 में भारत के लिए पदक जीतने का लक्ष्य

IPL 2021

Also Read : T20 World Cup 2021 भज्जी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में युजवेंद्र को देखने की उम्मीद

इंडिया सीमेंट्स की ओर से बयान (IPL 2021)

चेन्नई सुपर किंग्स की मालिकाना हक रखने वाली इंडिया सीमेंट्स के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, हम एमएस धोनी को आईपीएल 2022 के लिए रिटेन करने जा रहे हैं, वह अगले साल वहां रहेंगे और शायद कुछ और साल। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि प्रशंसक चेन्नई में उनका विदाई मैच देख सकते हैं। यह निष्कर्ष निकालने का कोई तरीका नहीं है कि अगला साल उनका आखिरी साल है।

सीमेंट्स को हो चुके 75 साल पूरे (IPL 2021)

धोनी ने इंडिया सीमेंट्स के 75 साल पूरे होने पर फैंस से बातचीत के दौरान कहा था, जब विदाई की बात आती है तो आप आ सकते हैं और मुझे सीएसके की ओर से खेलते हुए देख सकते हैं। आपको मुझे विदाई देने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि हम चेन्नई में आएंगे और अपना आखिरी मैच खेलेंगे। सभी फैंस से भी मिलेंगे। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।

(IPL 2021)

Read More : IPL 2021 CSK Vs DC चेन्नई को हरा टेबल टॉपर बनी दिल्ली

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

IPLIPL 2021
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue