Hindi News / Sports / Ipl 2021 Mi Vs Dc

IPL 2021 MI vs DC: शारजाह में होगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच संग्राम

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: IPL 2021 MI vs DC: आईपीएल 2021 में आज फिर डबल हेडर मुकाबले हैं, जिसमें पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये संग्राम शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (IPL 2021 MI vs DC) में हो रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
IPL 2021 MI vs DC: आईपीएल 2021 में आज फिर डबल हेडर मुकाबले हैं, जिसमें पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये संग्राम शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (IPL 2021 MI vs DC) में हो रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मतलब ये कि मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी प्लेइंग इलेवन के पत्ते भी खोल दिए हैं। दोनों ही टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में 1-1 बदलाव किया है।

खबर लिखे जाने तक मुंबई 8 ओवर में 52 रन पर 2 विकेट खोकर खेल रही है। मुंबई इंडियंस का पहला विकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा। उन्हें आवेश खान ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रबाडा के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले रोहित ने 10 गेंदों में सात रन बनाए। दूसरा विकेट क्विंटन डिकॉक के का गिरा। इस बार अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक का शिकार किया। डिकॉक 18 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।

GIPKL 2025: नई कबड्डी लीग का भव्य शुभारंभ, खेल को ओलंपिक्स तक पहुंचाने की पहल

IPL 2021 MI vs DC

IPL 2021 MI vs DC Changes in both teams

आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (IPL 2021 MI vs DC) को जीतना बेहद जरूरी है। क्योंकि एक हार उनके प्लेआॅफ में पहुंचने का रास्ता बंद कर सकती है। दूसरी ओर दिल्ली की टीम को प्लेआॅफ का टिकट मिल चुका है। इसलिए दिल्ली की कोशिश बस टॉप 2 में बने रहने की होगी। वहीं अगर बात करें मुंबई इंडियंस की तो अगर वो अपने आने वाले तीनों मुकाबले जीतती गई तो प्लेआॅफ में पहुंच सकती है।

दिल्ली और मुंबई दोनों ने ही अपनी अपनी टीमों में एक -एक बदलाव किया है। दिल्ली ने ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ को खिलाया है। तो वहीं मुंबई की टीम में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को चांस मिला है। साल 2019 के बाद आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जयंत यादव अपना 5वां मैच खेलने उतरेंगें।

Mumbai Indians Playing XI

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, नाथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Delhi Capitals Playing XI

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, स्टीव स्मिथ, अक्षर पटेल, आर. अश्विन, कैगिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिच नॉर्खिया।

Read More : T20 World Cup 2021 रोहित कप्तान बने तो इन तीन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

Connect Us : Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Awarapan 2: बर्थडे पर  इमरान हाशमी ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज,  ‘आवारापन 2’ के सीक्वल का 18 साल बाद ऐलान, टीजर में दिखी पुरानी फिल्म की झलक
Awarapan 2: बर्थडे पर इमरान हाशमी ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, ‘आवारापन 2’ के सीक्वल का 18 साल बाद ऐलान, टीजर में दिखी पुरानी फिल्म की झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तारीख को हरियाणा दौरे पर, देंगे थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की सौगात, नायब सैनी ने पीसी कर दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस तारीख को हरियाणा दौरे पर, देंगे थर्मल प्लांट और एयरपोर्ट की सौगात, नायब सैनी ने पीसी कर दी जानकारी
Uric Acid को कुरेद-कुरेद कर निकलने की हिम्मत रखते है ये 3 फ्रूट्स, 1 है कांटेदार तो दुसरे में भरा है गूदा अपार, जानें सेवन का तरीका!
Uric Acid को कुरेद-कुरेद कर निकलने की हिम्मत रखते है ये 3 फ्रूट्स, 1 है कांटेदार तो दुसरे में भरा है गूदा अपार, जानें सेवन का तरीका!
‘जिसने अपना बेटा खोया, उनका क्या? पुरुषों के लिए भी…’ सौरभ हत्याकांड केस पर ये क्या बोल गई मॉडल Harsha Richaria, बात सुन खोल उठेंगे साहिल- मुस्कान
‘जिसने अपना बेटा खोया, उनका क्या? पुरुषों के लिए भी…’ सौरभ हत्याकांड केस पर ये क्या बोल गई मॉडल Harsha Richaria, बात सुन खोल उठेंगे साहिल- मुस्कान
हरियाणा में घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, जानिए सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों ये दिए गए निर्देश
हरियाणा में घटते लिंगानुपात को रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, जानिए सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों ये दिए गए निर्देश
Advertisement · Scroll to continue