Hindi News / Sports / Ipl 2021 Mi Vs Kkr 2

IPL 2021 MI vs KKR: क्विंटन डि कॉक ने जड़ा करियर का 16वां अर्धशतक, केकेआर को दिया 156 रनों का लक्ष्य

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: IPL 2021 MI vs KKR: आईपीएल का 34वें मैच में क्विंटन डि कॉक ने अपने करियर का 16वां अर्धशतक लगाकर मुंबई इंडियंस को 155 के स्कोर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई। आईपीएल में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (IPL 2021 […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
IPL 2021 MI vs KKR: आईपीएल का 34वें मैच में क्विंटन डि कॉक ने अपने करियर का 16वां अर्धशतक लगाकर मुंबई इंडियंस को 155 के स्कोर तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई। आईपीएल में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (IPL 2021 MI vs KKR) के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए।

ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम कोलकाता को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य मिला। मुंबई के लिए ओपनर क्विंटन डि कॉक ने कमाल का प्रदर्शन किया और 55 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 33 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए पेसर प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट झटके।

IPL में लगेगा ग्लैमर का तड़का… धमाकेदार होगी ओपनिंग सेरेमनी, ये बॉलीवुड सितारे हसीन बनाएंगे शाम, कितने बजे होगी शुरू? जानिए सबकुछ

IPL 2021 MI vs KKR

Quinton de Kock hits fifty in IPL 2021 MI vs KKR 

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने मौजूदा सीजन का अपना दूसरा और करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा दिया है। उन्होंने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। इस दक्षिण अफ्रीकी स्टार ने लॉकी फर्ग्युसन के पारी के 14वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल से 50 रन पूरे किए और फिर इसी ओवर की अंतिम गेंद पर चौका भी लगाया। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने सुनील नरेन के हाथों कैच कराया। क्विंटन ने 42 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

Mumbai Indians Innings in IPL 2021 MI vs KKR 

केकेआर के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक ने मुंबई को तूफानी शुरूआत दी और दोनों ने 6 ओवर के पावरप्ले में 56 रन ठोक डाले। डि कॉक ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर 2 छक्के लगाए, उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन पर भी पारी के 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं, रोहित ने भी पारी की शुरूआत ही चौके से की और नीतीश राणा की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा।

इस साझेदारी को सुनील नरेन ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को शुभमन गिल के हाथों कैच करवा कर तोड़ा। रोहित ने अपनी पारी में 30 गेंदों पर 4 चौके लगाए। मुंबई का पहला विकेट 78 के टीम स्कोर पर गिरा, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरे। सूर्यकुमार (10 गेंदों पर 5 रन) से काफी उम्मीदें थीं लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के 13वें ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्य को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच करा दिया।

ईशान किशन (14) ने 13 गेंदों पर 1 छक्का लगाया और उन्हें फर्ग्युसन ने आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराया। कायरन पोलार्ड पारी के अंतिम ओवर में रन आउट हुए, उन्होंने 15 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या ने 9 गेंद पर 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। सौरभ तिवारी (5*) ने मुंबई की पारी का अंत चौके से किया। सुनील नरेन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट झटका जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 22 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिल सका।

Must Read:- भारत की तेज गेंदबाजी का बेताज बादशाह बनने की तैयारी में देश के 8 पेसर्स, जाने इनकी खासियत

Connect With Us:- Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue