Hindi News / Sports / Ipl 2021 Mi Vs Rcb

IPL 2021 MI Vs RCB: आरसीबी ने 54 रन से दी मात, मुंबई नहीं रोक पाई अपनी हार की हैट्रिक

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली IPL 2021 MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के फेज-2 में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने मुंबई को 54 से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली

IPL 2021 MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के फेज-2 में रविवार को दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें आरसीबी ने मुंबई को 54 से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई की पूरी टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।

ऐसे ही नहीं के एल राहुल ने छोड़ी लखनऊ की टीम, अब पंत के साथ बदतमीजी पर उतरे गोयनका! वीडियो देख हैरान रह गए लोग

IPL 2021 MI Vs RCB

जीत के साथ ही आरसीबी के 12 अंक हो गए हैं और कोहली एंड कंपनी का प्लेआफ में पहुंचने का दावा मजबूत हो गया है। मुंबई इंडियंस हार के साथ ही सातवें पायदान पर आ गई है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल (IPL 2021 MI Vs RCB)

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी बेंगलुरु की टीम की शुरुवात अच्छी नहीं रही और देवदत्त पडिकल बिना कोई रन बनाए बुमराह का शिकार बन गए। विराट ने श्रीकर भरत के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

पावरप्ले में आरसीबी का स्कोर 1 विकेट पर 48 रन पहुंचा दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े. इस साझेदारी को राहुल चाहर ने तोड़ा। इसके बाद मैक्सवेल और एबी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। विराट कोहली (51) और ग्लेन मैक्सवेल (56) ने अर्धशतक जड़े जिसकी बदोलत्त

RCB 20 ओवर 165 रन का लक्ष्य खड़ा कर सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा (43) और क्विंटन डिकॉक (24) ने अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। एक समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 79 रन था। लेकिन टीम ने जल्द 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर 5 विकेट पर 97 रन हो गया। ईशान किशन ने 9, सूर्यकुार यादव ने 8 और क्रुणाल पंड्या ने 5 रन बनाए। और पूरी टीम 18.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।

Also Read :IPL 2021 CSK Beats KKR: चेन्नई ने कोलकाता को 2 विकेटों से रौंदा, पॉइंटस टेबल में टॉप पर किया कब्जा

आरसीबी के गेंदबाजों ने दिखाया दम (IPL 2021 MI Vs RCB)

मैच में आरसीबी के हर्षल पटेल ने पंड्या , पोलार्ड और राहुल चाहर को 17वें ओवर की पहली तीन गेंद पर आउट कर हैट्रिक पूरी की। उन्होंने कुल 4 विकेट लिए। वहीं आईपीएल इतिहास की यह 20वीं हैट्रिक रही। बता दें कि, हर्षल पटेल आईपीएल में हैट्रिक वाले 17वें गेंदबाज रहे। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी 3 विकेट लिए। मुंबई की पूरी टीम 18.1 ओवर में सिमट गई। मैक्सवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।

विराट ने रचा इतिहास (IPL 2021 MI Vs RCB)

विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। यह कीर्तिमान बनाने वाले कोहली भारत के पहले और वर्ल्ड के पांचवें खिलाड़ी बने। विराट से पहले क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, शोएब मलिक और डेविड वार्नर के नाम आते हैं। अब विराट भी टी-20 में 10 हजार रन बनाने वालों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुकें हैं।

(IPL 2021 MI Vs RCB)

Also Read:IPL 2021: पंजाब ने हैदराबाद को हराकर प्लेआफ की दौड़ से किया बाहर, 20वें ओवर में मिली जीत

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

IPL 2021MI Vs RCB
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue