होम / IPL 2024, GT vs MI Live Score: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया, रोमांचक मोड़ पर आकर पलटा मैच

IPL 2024, GT vs MI Live Score: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया, रोमांचक मोड़ पर आकर पलटा मैच

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : March 24, 2024, 11:24 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), IPL 2024, GT vs MI Live Score: आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या इस सीजन में मुंबई की कमान संभालते दिखेंगे जबकि शुभमन गिल को गुजरात के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शाम 7 बजे टॉस होगा।


11:14 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score: 19वें ओवर में गिरा दो विकेट

 स्पेन्सर ने 19वें ओवर में दो विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत है।


11:00 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score: रोमांचक मोड़ पर मैच

 18 गेंद पर 36 रन चाहिए मुंबई इंडियंस को। तिलक वर्मा और टिम डेविड क्रीज पर हैं।

17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 133/4


10:36 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score: साई सुदर्शन ने मुंबई को दिया बड़ा झटका

 साई सुदर्शन ने रोहित शर्मा को 43 के स्कोर पर आउट कर गुजरात को वापसी की राह दिखाई है। ब्रेविस अभी भी 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आए हैं।

13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 112/3


10:20 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score: रोहित की आतिशी बल्लेबाजी

रोहित शर्मा के बल्ले से चौके छक्के निकल रहे हैं। वह 27 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्रेविस 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले दो ओवर में 24 रन बने।

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 88/2


10:11 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score: रोहित शर्मा की तूफानी पारी

 रोहित के बल्ले से लगातार चौके छक्के लगा चुके हैं। वह अभी 4 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वह 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेवाल्ड ब्रेविस 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 64/2


09:34 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score : मुंबई का पहला विकेट गिरा

मुंबई को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नमन धीर आए हैं। अब रोहित शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी है। पहले ओवर में मुंबई का स्कोर 2/1 है।


गुजरात ने मुंबई को दिया 169 रन का लक्ष्य
गुजरात ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। एमआई को जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह काल साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 14 रन खर्च किए और तीन विकेट हासिल किए।

09:11 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score :गुजरात टाइटंस का छठा विकेट गिरा

गुजरात को छठा झटका राहुल तेवतिया के रूप में लगा। उन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने 20वें ओवर में अपना शिकार बनाया। तेवतिया 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर विजय शंकर और राशिद खान हैं।


08:57 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score :गुजरात टाइटंस का पांचवा विकेट गिरा

गुजरात को पांचवां झटका 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर साई सुदर्शन के रूप में लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। सुदर्शन तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाने में कामयाब हुए।


08:53vPM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score : गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा

गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर सिर्फ 12 रन बना सके। 17वें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उन्हें हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया।



07:51 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score : गुजरात टाइटंस का दूसरा विकेट गिरा

64 रन के स्कोर पर गुजरात का दूसरा विकेट गिरा। पीयूष चावला की गेंद पररोहित शर्मा ने कप्तान गिल का कैच पकड़ा। गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए।


07:51 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score : गुजरात टाइटंस का पहला विकेट गिरा

31 रन के स्कोर पर गुजराज टाइटंस का पहला विकेट गिरा। बुमराह की गेंद पर ऋद्धिमान साहा बोल्ड हो गए। साहा 19 रन बनाकर आउट हो गए।


07:08 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड।

इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

इम्पैक्ट सब: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद।


07:01 PM, 24-MAR-2024

GT vs MI Live Score : मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।


05:02 PM, 24-MAR-2024

जीटी बनाम एमआई Fanstay टीम

विकेटकीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज – शुबमन गिल, तिलक वर्मा, रोहित शर्मा, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर – राशिद खान, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर

गेंदबाज-जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, स्पेंसर जॉनसन

IPL 2024: केकेआर की जीत के बाद खूब झूमे शाहरुख खान, शानदार प्रदर्शन के लिए आंद्रे रसेल को लगाया गले

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT