India News (इंडिया न्यूज़), IPL 2024: IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरूआत भले ही फिकी रही हो पर होली पूरी रंगारंग रही। बता दें, रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार से उनका उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। पूरी टीम ने 25 मार्च को जम कर होली खेला। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, रोहित पूरी तरह से रंगों में रंगे हुए दिखे। इस दौरान वह सबके ऊपर पानी छिड़कते और पूरे तरीके से रंगों से सने हुए देखा जा सकता है।
Holi 2024: देशभर में चढ़ा होली का रंग, इन तरीकों से बनाए त्योहार को और भी खास
IPL 2024
पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है – “सभी को हैप्पी होली! एडमिन को फोन ठीक कराना होगा।” मुंबई इंडियंस ने अच्छा खेला लेकिन आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में गुजरात टाइटंस से हार गई। वहीं गुजरात के कप्तान शुबमन गिल के शुरूआत शुभ रही। गिल ने रविवार को अपने शुरुआती आईपीएल मैच में छह रन की रोमांचक जीत दर्ज की।
Happy Holi, everyone! 😍🎨
Brb, admin needs to get the phone repaired 🥲#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 pic.twitter.com/4I0aIqnvru
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 25, 2024