Hindi News / Sports / Suryakumar Yadav Reaches Milestone Of Seven Thousand T20 Runs Ipl 2024 Mi Vs Rcb

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने हासिल किया बड़ा मुकाम, बने चौथे सबसे तेज खिलाड़ी

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने बड़ा मुकाम हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ते हुए इस मुकाम तक पहुंचे। 249वीं पारी में हासिल किया मुकाम विराट कोहली दूसरे नंबर […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने बड़ा मुकाम हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ते हुए इस मुकाम तक पहुंचे।

  • 249वीं पारी में हासिल किया मुकाम
  • विराट कोहली दूसरे नंबर पर
  • पहले नंबर हैं केएल राहुल

पूरे किए 7000 रन

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 7000 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बन गए। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने सूर्यकुमार ने टी20 में अपनी 249वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की. गुजरात के खिलाफ लखनऊ के आईपीएल 2023 मैच के दौरान अपनी 197वीं पारी में पहुंचने के बाद केएल राहुल भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज बने हुए हैं। केएल राहुल बाबर आजम (187) और क्रिस गेल (192) के बाद तीसरे सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं।

Champions Trophy 2025:अभी नहीं तो कभी नहीं! इतिहास रचने से सिर्फ इतने रन दूर है Virat Kohli, सालों बाद खतरे में पड़ा Universe Boss का रिकॉर्ड

Picture Credit: Social Media

कैसा रहा है Rohit Sharma का वानखेड़े में रिकॉर्ड, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

कोहली दूसरे सबसे तेज भारतीय

2017 में राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I के दौरान अपनी 212वीं पारी में इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के बाद विराट कोहली 7000 टी20 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय हैं। शिखर धवन ने अपनी 246वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया।

कैसा रहा है Rohit Sharma का वानखेड़े में रिकॉर्ड, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

सूर्यकुमार यादव ने दिखाई अपनी ताकत

बेंगलुरु के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे। उन्होंने 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 19 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर, एमआई ने 27 गेंद शेष रहते हुए 197 रन का मजबूत लक्ष्य हासिल कर लिया।

Tags:

"ipl 2024"India newsindianewsMI Vs RCBSuryakumarsuryakumar yadavइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue