Hindi News / Sports / Ipl 2025 Rajasthan Royals Removed Sanju Samson From Captain Why Riyan Parag

राजस्थान रॉयल्स ने क्यों छीनी संजू सैमसन की कप्तानी? हो गया खुलासा, वजह जान चिंता में पड़ जाएंगे फैंस

Sanju Samson Rajasthan Royals: राजस्थान के खेमे से अचानक खबर आई कि टीम के कप्तान संजू सैमसंग को टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है और एक नए चेहरे को टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है। आखिर क्या है ये पूरा मामला आइये आपको इस खबर में बताते हैं।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Sanju Samson Rajasthan Royals: IPL शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लेकर सनसनी मचा दी। यह फैसला टीम के कप्तान से जुड़ा हुआ है। राजस्थान के खेमे से अचानक खबर आई कि टीम के कप्तान संजू सैमसंग को टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है और एक नए चेहरे को टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है। आखिर क्या है ये पूरा मामला आइये आपको इस खबर में बताते हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को बनाया कप्तान

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के लिए रियान पराग को कप्तान बनाया है। संजू सैमसन सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। वह विकेटकीपिंग भी नहीं कर पाएंगे। राजस्थान ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी घोषणा की। सैमसन ने खुद साथी खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी दी।

Lifetime Achievement Award: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने दिलीप वेंगसरकर और डायना एडुल्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा

Sanju Samson Rajasthan Royals

आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हो गए सैमसन

सैमसन आईपीएल से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली में चोट थी। सैमसन ने इसका ऑपरेशन भी करवाया था। लेकिन कप्तानी को लेकर मामला अलग है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तानी के लिए नए विकल्प की तलाश में है। फ्रेंचाइजी को रियान पराग पर भरोसा है। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर इस बात का जिक्र किया है। इसी वजह से रियान का नाम आगे किया गया है।

रियान लंबे समय से राजस्थान के लिए खेल रहे हैं। आने वाले समय में वह टीम के नियमित कप्तान भी बन सकते हैं। हालांकि यह सब उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। आपको बता दें कि सैमसन चोट के बाद वापस लौटे हैं। इसी वजह से उन्हें विकेटकीपिंग से आराम दिया गया है।

UP के इस शहर में शुरू होने जा रहा है संत प्रेमानंद महाराज का जन्मोत्सव; हर दिन अलग-अलग राज्यों से आएंगे भक्त, यहां लें आयोजन की पूरी जानकारी

पुलिस ने आदिवासियों को नक्सली बताकर…पूर्व सांसद ने उठाए कई अहम सवाल, क्या है ये हीरन बैगा फर्जी एनकाउंटर का बवाल?

Tags:

ipl 2025Riyan Paragsanju samsonSanju Samson Rajasthan Royals
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue