IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेला जाएगा.
आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है.
IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा. इस बार भी लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और लगभग दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को आयोजित किया जाएगा. पहले फेज के मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान हो गया है.
इस बार आईपीएल का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. फिलहाल लीग के पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें शुरुआती लगभग 20 दिनों के मुकाबले शामिल हैं. इस दौरान देश के अलग-अलग शहरों में मैच खेले जाएंगे और दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.
पहले चरण में कई बड़े और हाई-प्रोफाइल मुकाबले भी तय किए गए हैं. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के मुकाबले शामिल हैं. इन टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत पर फैंस की खास नजर रहने वाली है और टूर्नामेंट की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…