<
Categories: मनोरंजन

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना को नहीं मिली पूरी प्राइज मनी, कानपुर के घर की भी बताई हालत

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने हाल ही में अपनी बिग बॉस 19 की प्राइज मनी को लेकर खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने बिग बॉस के बाद अपनी जिंदगी के बदलाव के बारे में भी बताया.

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना तीन महीने तक बिग बॉस के घर में रहने और खेलने के बाद विनर बने. दिसंबर 2025 में हुए ग्रैंड फिनाले में, होस्ट सलमान खान ने उन्हें विनर अनाउंस किया. हाल ही में गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी प्राइज मनी 50 लाख रुपये के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें अभी 50 लाख रुपये नहीं मिले हैं. दरअसल गौरव खन्ना अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस से बात कर रहे थे और उनके सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी बीच एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या कैश से लेकर कार और कूपन तक बिग बॉस की तरफ से कही गई सारी चीजें उन्हें मिल गई हैं. 

‘थोड़ा समय लगेगा’

इस पर उन्होंने कहा कि इसका प्रोसेस होता है और ये सब मिलने में थोड़ा समय तो लगता है. अभी तक ये नहीं मिला लेकिन मुझे पक्का मिल जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट होती हैं. ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा, आ जाएगा. थोड़ा डिले होता है, जो ठीक है. मैं टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़े डिले होते हैं. 

बिग बॉस 19 के बाद क्या बदला?

उनके दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदला? इस पर उन्होंने कहा कि उनके कानपुर वाले घर पर रोजाना 50-60 लोग आ रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को उनका बहुत डिग्निटी और क्लास के साथ गेम खेलना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि वो टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन सभी टीवी सीरियल और शोज से ज्यादा उन्हें  बिग बॉस से पहचान मिली है.

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स

बता दें कि गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद बिग बॉस 19 शो जीता. इस शो में फरहाना भट्ट रनर अप रहीं. इस शो में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के साथ ही अनूर कौर, मृदुल तिवारी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, बसीर अली, नीलम गिरी, तान्या मित्तल समेत तमाम कंटेस्टेंट्स थे.

कौन हैं गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना एक टीवी स्टार और मॉडल हैं. वे मुख्य रूप से बिग बॉस विनर 19 और अनुपमा में अनुज के किरदार से जाने जाते हैं. वे कानपुर के रहने वाले हैं और एमबीए तक पढ़े हुए हैं. उन्होंने साल 2006 में भाभी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने सीआईडी, कुमकुम, लव ने मिला दी जोड़ी और ये प्यार ना होगा कम जैसे कई शोज में काम किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ चयन; जानें आगे क्या होगा फोकस

Jay Shah ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए ICC चेयरमैन चुना…

Last Updated: November 16, 2026 11:39:49 IST

Bengal Encounter: बंगाल में एनकाउंटर का सिलसिला तेज! 5 महीने में 5 आरोपी ढेर, तीन मामले दुष्कर्म और हत्या से जुड़े

Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल में पांच महीनों में पांच पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें पांच आरोपित…

Last Updated: November 16, 2026 11:25:41 IST

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST