<
Categories: देश

Middle East War: पीएम मोदी का बड़ा बयान- ‘वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का…’, आत्मनिर्भर होने पर दिया जोर

PM Modi On Iran-Israel War:  ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता है. आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले.

PM Modi On Middle East War: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर दिखने लगा है. भारत में भी कई मामलों को लेकर इन दिनों चिंता बढ़ी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मिडिल ईस्ट के हालात पर फिक्र जाहिर की है. केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने संतोष जताया कि खाड़ी देश भी भारतीय लोगों का खास ख्याल रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है. हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं. जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ता है तो हमारी सरकार उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देती है. 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता है. आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध की हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हरसंभव सुविधा मिले. इसके अलावा पीएम ने खाड़ी देशों का भी आभार जताया जो विषम परिस्थिति में फंसे लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं. मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं.

कांग्रेस संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि वहां हर देश में हमारे जो दूतावास हैं, हमारे मिशन हैं, वे 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं. किसी को भी खाना-पीना चाहिए, मेडिकल हेल्प चाहिए, रहने की जगह चाहिए या कानूनी मदद चाहिए, तो इसे सुनिश्चित किया जा रहा है. लेकिन यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है.

‘युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व फिर से समझाया’

इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि गल्फ में चल रहे युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता का महत्व फिर से समझाया है. एनर्जी हो या अन्य सेक्टर भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रहा है. आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है. ये हमने कोरोना के दौर में देखा है. यूक्रेन संकट के दौरान देखा है और वर्तमान संकट ने एक बार फिर से सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है.

दुबई में एक भारतीय हमले में हुआ घायल- विदेश मंत्रालय

बता दें कि बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है.  गल्फ देशों में बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय है. पीएम मोदी ने गल्फ देशों के कई नेताओं से बात की है. हम अपने नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.  विदेश मंत्रालय का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है. आज दुबई में एक भारतीय घायल हुआ है, उसका इलाज जारी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST