<
Categories: खेल

IPL ऑक्शन से पहले बड़ा ट्विस्ट… सिर्फ कुछ मैच खेलेंगे ये 5 विदेशी खिलाड़ी, BCCI को दी जानकारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कुछ विदेशी खिलाड़ी सिर्फ कुछ ही मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन खिलाड़ियों ने बीसीसीआई को मिनी ऑक्शन से पहले जानकारी दे दी है. जानें कौन हैं वे खिलाड़ी...

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले बड़ी खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस आईपीएल के अगले सीजन के लिए सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इसकी जानकारी है. इसके अलावा 4 अन्य विदेशी खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2026 के कुछ ही मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन सभी ने बीसीसीआई को आईपीएल के ऑक्शन से पहले ही सूचित कर दिया है. 
जोश इंग्लिस ने बताया है कि वे आईपीएल के अगले सीजन में सिर्फ 25 फीसदी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसका मतलब है कि वे सिर्फ 4 मैच ही खेल पाएंगे. ऐसे में अगर कोई टीम उन्हें खरीदती है, तो उसकी खेल रणनीति पर असर पड़ सकता है. बता दें कि 16 दिसंबर आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन होगा. इसके लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. हालांकि सभी टीमों के पास सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा. 

ये खिलाड़ी भी खेलेंगे कम मैच

जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया): टूर्नामेंट में 25 फीसदी उपलब्धता
एश्टन एगर (ऑस्ट्रेलिया): टूर्नामेंट में 65 फीसदी उपलब्धता
विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया): टूर्नामेंट में 80 फीसदी उपलब्धता
एडम मिल्ने (न्यूजीलैंड): टूर्नामेंट में 95 फीसदी उपलब्धता
राइली रूसो (साउथ अफ्रीका): टूर्नामेंट में सिर्फ 20 फीसदी उपलब्धता

जोश इंग्लिस को पंजाब ने किया रिलीज

रिपोर्ट्स के अनुसार, जोश इंग्लिस आईपीएल 2026 में सिर्फ 4 मैच ही खेल पाएंगे. बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 का समय उनकी शादी की योजनाओं के साथ मेल खा रहा है. पिछले सीजन में इंग्लिस पंजाब किंग्स के लिए खेले थे, लेकिन अगले सीजन से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. पिछले सीजन में इंग्लिस ने पंजाब किंग्स के लिए 11 मैचों में 278 रन बनाए थे. इस साल होने वाली मिनी ऑक्शन के लिए इंग्लिस ने खुद को 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में रजिस्टर किया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इंग्लिस के व्यक्तिगत कारणों को जानने के बाद अंतिम समय में उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया था.

एश्टन एगर का बेस प्राइस भी 2 करोड़

इंग्लिस के अलावा एश्टन एगर ने भी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर किया है. हालांकि उन्होंने आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेले हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने का भी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है और वो पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं. हालांकि पिछले 3 सीजन से ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. इसके अलावा विलियम सदरलैंड का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में रजिस्टर किया. वहीं, राइली रूसो भी इस मिनी ऑक्शन में नजर आएंगे, लेकिन उनके बिकने की संभावना कम है. इसकी वजह है कि वे आईपीएल में साल 2014 में डेब्यू करने के बाद वे सिर्फ कभी-कभी ही खेले हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST