<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar Movie Review: ‘धुरंधर’ ने आते ही बड़े पर्दे पर मचाया धमाल, संजय दत्त और रणवीर के एक्शन ने जीता दिल; जानें रिव्यू

Dhurandhar Movie Review: अदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' आज 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. इसके शुरुआती व्यूज भी दर्शकों के सामने आ चुके हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं लोगों को आखिर कैसी लगी फिल्म?

Dhurandhar Movie Review: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ शुक्रवार 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की निर्देशन अदित्य धर ने किया है. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया था. तभी से दर्शकों में फिल्म को लेकर बस बना हुआ था. अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह के फिल्म चार साल में सबसे ज्यादा ओपनिंग देने जा रही है. बता दें कि, यह फिल्म साल 1999 में हाइजैक किए गए IC-814 और 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले की कहानी पर बेस्ड है. जिन दर्शकों ने यह फिल्म देख ली है, उन्होंने अपने रिव्यूज शेयर किए हैं. 

ट्रेलर और प्रोमो ने क्रिएट किया बज

अदित्य धर की फिल्म का ट्रेलर और प्रोमो पहले ही सोशल मीडिया पर छा चुके हैं, जिससे फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है. संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों के साथ, मेकर्स ने जानबूझकर कहानी को सीक्रेट रखा है, ताकि दर्शक थिएटर में जाकर कहानी का सीधा अनुभव कर सकें. ट्रेलर से ऐसा लगता है कि फिल्म असल ज़िंदगी की घटनाओं और RAW के सीक्रेट ऑपरेशन, खासकर ऑपरेशन ल्यारी: कराची, पाकिस्तान में क्राइम सिंडिकेट पर सरकार की कार्रवाई से प्रेरित है.

रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन

रणवीर सिंह की धुरंधर के शुरुआती रिव्यू में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की तारीफ की गई है. धुरंधर आपको पूरी तरह से जकड़ लेती है, आपको अंडरकवर ऑपरेशन, धोखे और रॉ टेंशन की बेरहम दुनिया में खींच कर ले जाती है. रणवीर सिंह की जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेस के कारण आप फिल्म से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे. फिल्म का एक्शन और डॉयलॉग्स आपको खूब पसंद आने वाले हैं. खासकर संजय दत्त के डॉयलॉग और उनकी डिलीवरी काफी शानदार है. रणवीर सिंह के एक्शन और एक्टिंग के अलावा, आर माधवान ने भी जबरदस्त एक्शन और एक्टिंग की है. शांत, सुलझे हुए और हर फ्रेम में आर माधवान फिट बैठते हैं. वहीं अर्जुन रामपाल मैग्नेटिक, स्टाइलिश, शार्प और खतरनाक हैं. उनका चार्म और फिल्म में दिखाई गई बेरहमी आपका जीत लेगी. उनका किरदार एकदम शार्प और दिलचस्प है. जिसके बिना शायद फिल्म अधूरी रह जाएगी. वहीं संजय दत्त ने इस फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया है. इस फिल्म में संजय दत्त रॉ पावर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. यहीं उनकी और उनके किरदार की सच्ची ताकत है. 

3 घंटे की धमाकेदार फिल्म

फिल्म का पहला हाफ काफी ज्यादा जबरदस्त है. धुरंधर के इंटरवल तक वह दर्शकों को बांधे रखती है. फिल्म का दूसरा हाफ भी आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा. आपको पहला और दूसरा दोनों हाफ जरा भी बोरिंग नहीं लगने वाले हैं. साउंड डिज़ाइन भी जबरदस्त तरीके से की जाती है. आदित्य धर ने सॉलिड कैरेक्टर सेटअप और मोटिव के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारा है. आपको फिल्म के तीन घंटे जबरदस्त और बेहतरीन लगने वाले हैं. इस फिल्म के साथ रणवीर सिंह एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित होगी. फिल्म में 2 घंटे+ का बिल्ड-अप, फिर एक सरप्राइज़ ट्विस्ट के साथ एक किलर क्लाइमेक्स देखने को मिलेगा. फिल्म का क्लाइमैक्स आपको पूरी तरह से सरप्राइज कर देगा. 

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की धमाकेदार कैमिस्ट्री

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आ रही हैं. रणवीर सिंह इस फिल्म में 20 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों एक साथ काफी मस्त लग रहे हैं. दोनों को एज डिफरेंस के लिए फ़िल्म को क्रिटिसिजम मिला है. दोनों का एक्शन जबरदस्त है और रियल इम्पैक्ट डालता है. एंगेजिंग गाने, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के बीच कैमिस्ट्री आपको बोर नहीं होने देगी. 

फिल्म की कमियां

शुरुआत में आपको कहानी जोरदार लग सकती है, लेकिन दूसरा हाफ आते-आते लॉजिक आपको समझ नहीं आएंगे. कई ट्विस्ट बिना जरुरत के डाले हुए हैं, जिनका फिल्म में कोई मतलब नहीं बनता. क्लाइमेक्स काफी जल्दबाजी में खत्म किया गया है. केवल 20 से 25 मिनट में फिल्म का क्लाइमेक्स दिया गया. विलेन का अंत भी एकदम हड़बड़ी में नजर आया. हीरो के कई डायलॉग इतने चबाए हुए लगेंगे, कई बार आपकी हंसी निकल जाएगी जैसे – “मैं धुरंधर नहीं… धुर-टंच हूं”. इस डॉयलॉग के सोशल मीडिया पर रील्स भी बन सकते हैं. इतना बड़ा खतरनाक विलेन दिखाया गया, लेकिन उसकी मोटिवेशन सिर्फ 2 सीन के भीतर खत्म कर दी गई, जिसके कारण कई दर्शक अपने आपको कनेक्ट नहीं कर सकते हैं. हर एक्शन सीन के साथ BGM से आपके कान पक सकते हैं. 

फिल्म कर सकती है जबरदस्त ओपनिंग

सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों से धुरंधर को जो नेगेटिविटी मिल रही है, उसके बावजूद फिल्म को Rs 15 करोड़ से ज़्यादा की ओपनिंग मिलने की उम्मीद है. ट्रेड एग्रीगेटर सैकनिल्क ने बताया कि अगर फिल्म को पॉजिटिव बज़ मिलता है, तो यह Rs 20 करोड़ और उससे ज़्यादा हो सकती है. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त शुरुआत की है, पहले दिन एडवांस बुकिंग से Rs 9.23 करोड़ कमाए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन Rs 15 करोड़ मिलने की उम्मीद है और बज़ के आधार पर इसकी कमाई और बढ़ेगी.

फैंस का कैसा रहा रिएक्शन

एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा कि “यह एक पैसा वसूल मूवी है, रणवीर सिंह ने ज़बरदस्त काम किया है, BGM, एक्शन और स्टोरीलाइन सच में ज़बरदस्त है, डायरेक्शन और म्यूज़िक टॉप नॉच है, यह एक ज़रूर देखने वाली मूवी है.“ एक और यूजर ने लिखा “वन वर्ड रिव्यू: पावरफुल, शार्प राइटिंग, क्वालिटी मेकिंग और शानदार BGM, और रणवीर सिंह अक्षय खन्ना, एक्टर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन का टॉप-टियर परफॉर्मेंस इस फिल्म को सबसे अलग बनाता है. URI के पीछे के आदमी आदित्य धर ने एक बार फिर निशाना साधा है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST