<

25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, लेकिन जेब में आएंगे सिर्फ 18 करोड़! IPL का कौन सा नियम बना विलेन?

IPL 2026 ऑक्शन में KKR को 25.2 करोड़ रुपये में बेचे जाने के बावजूद कैमरून ग्रीन को सिर्फ़ 18 करोड़ रुपये मिलेंगे. जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Cameron Green IPL Salary Issue: कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन में अब तक के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जब उन्हें मंगलवार( 16 दिसंबर) को अबू धाबी में हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा.  श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के बाद आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ग्रीन भारी भरकम रकम मिलने के बावजूद वे केवल 18 करोड़ रुपये ही घर ले जाएंगे. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है.

क्या है  ‘maximum fee rule’?

ऐसा पिछले साल के मेगा ऑक्शन से पहले लागू हुए एक नियम में बदलाव की वजह से हुआ है. नियम के अनुसार, किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम कीमत, हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब और पिछले मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा रुपये पर खरीदे गए खिलाड़ी की कीमत में से, जो भी कम होगी वही पैसा विदेशी खिलाड़ी को मिलेगा. इस बार हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिके थे. इसी वजह से IPL 2026 मिनी ऑक्शन में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ से ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा.

बाकी पैसे का क्या होगा?

ग्रीन को ₹25.20 करोड़ में खरीदा गया था और नियमों के मुताबिक, उन्हें ₹18 करोड़ मिलेंगे. हालांकि, पूरे ₹25.20 करोड़ KKR के अकाउंट से काट लिए जाएंगे. अब बड़ा सवाल यह है कि बाकी ₹7.20 करोड़ का क्या होगा. बाकी ₹7 करोड़ BCCI को जाएंगे, जिसका इस्तेमाल बोर्ड प्लेयर वेलफेयर के लिए करेगा.

2023 ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

KKR IPL में ग्रीन की तीसरी फ्रेंचाइजी होगी. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर, जिन्हें एक जेनरेशनल टैलेंट के तौर पर देखा जाता है, IPL 2023 ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जहां मुंबई इंडियंस ने उन्हें 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. ग्रीन को 2024 सीज़न से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में ट्रेड किया गया था और फिर चोट के कारण उन्होंने पिछले सीज़न से बाहर होने का विकल्प चुना. ग्रीन ने 29 IPL मैचों की 28 पारियों में 46.6 की औसत और 153.7 की स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं.

IPL ने यह नियम क्यों लाया?

यह नियम विदेशी खिलाड़ियों को ज़्यादा पैसे के लिए मिनी-ऑक्शन में जाने से रोकने और भारतीय खिलाड़ियों की मार्केट वैल्यू बचाने के लिए लाया गया था.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IND vs NZ 4th T20: लगातार 10 मैच जीतने के बाद न्यूजीलैंड में हारा भारत, टूटा रिकॉर्ड, अजेय अभियान पर लगा ब्रेक

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…

Last Updated: October 30, 2026 20:06:47 IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बने डॉ. वेदा के अभियान का चेहरा, त्वचा और बालों की देखभाल पर रहेगा जोर

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…

Last Updated: October 30, 2026 20:04:23 IST

नदी किनारे मिली महिला की सिर कटी लाश, हाथों में चूड़ियां और शरीर पर कपड़े नहीं, किसने की बेरहमी से हत्या?

Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…

Last Updated: October 30, 2026 19:58:38 IST

एक साल बाद घर लौटा पति, करवाचौथ पर पत्नी ने व्रत खोलने से किया इनकार, दूसरे मर्द को लेकर मचा बवाल

Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…

Last Updated: October 30, 2026 19:24:42 IST

क्या पत्नी की मर्जी और तकलीफ की कोई अहमियत नहीं? कैप्सूल खाकर संबंध बनाता था पति, थाने पहुंची महिला

Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…

Last Updated: October 30, 2026 18:54:34 IST

Caught On Camera: कार का सेंसर बजा तो भड़का पड़ोसी, पहले कार पर डाला पेट्रोल, फिर लगाई आग और मोबाइल से बनाने लगा वीडियो; CCTV से खुलासा

Caught On Camera: गुजरात कार के सेंसर अलार्म से परेशान पड़ोसी ने कथित तौर पर…

Last Updated: October 30, 2026 18:41:17 IST