Ashes 3rd Test: एशेज की तीसरे टेस्ट में अचानक उस्मान ख्वाजा की प्लेइंग-11 में एंट्री हो गई. उन्हें स्टीव स्मिथ की जगह टीम में शामिल किया गया. जानें इसकी वजह...
Ashes 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच से पहले अचानक ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हुआ. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की अचानक टीम में वापसी हो गई, जबकि पहले उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई थी. तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया था, जिसमें उस्मान ख्वाजा का नाम नहीं था. हालांकि तीसरे टेस्ट के टॉस से पहले अचानक ख्वाजा की टीम में एंट्री हो गई. उन्होंने कंगारू टीम में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की जगह ली.
रिपोर्ट्स की मानें, बीते कुछ दिनों से स्टीव स्मिथ वर्टिगो के लक्षण (नॉजिया और डिजीनेस) महसूस हो रहे थे. स्मिथ को कमजोरी महसूस हो रही थी, जिसके चलते उन्हें एडिलेड टेस्ट से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया, जो पर्थ टेस्ट से ही इंजरी होने के कारण बाहर चल रहे थे.
माना जा रहा है कि इस टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा को अपना करियर बचाने का मौका मिला है. उस्मान ख्वाजा की उम्र लगभग 39 साल है. जब उन्हें तीसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया, तो रिपोर्ट्स आने लगीं कि उनका करियर खत्म होने वाला है. ऐसे में अचानक तीसरे टेस्ट में वापसी करने के बाद उनके पास खुद का करियर बचाने का बेहतरीन मौका है.
उस्मान ख्वाजा ने इस मौके को बेकार नहीं जाने दिया. तीसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन उनकी शुरुआत काफी खराब रही. इसके बाद उस्मान ख्वाजा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और टीम की पारी को संभाला. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 94 रनों के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली.
एशेज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की शुरुआत खराब रही. हालांकि बीच में उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने टीम को संभाला. ख्वाजा ने 82 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, तो कैरी ने एशेज सीरीज का अपना पहला शतक लगाया. कैरी ने 143 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली. इसकी मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर पहली पार में 300 के पार पहुंचा.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.
Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…
Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…
Caught On Camera: गुजरात कार के सेंसर अलार्म से परेशान पड़ोसी ने कथित तौर पर…
Kanpur Mayor Karva Chauth fast: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने करवाचौथ पर अपने पति…
Kartik month: कार्तिक मास को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और दामोदर लीला के स्मरण के…
Mount Abu Shankar Math: राजस्थान के माउंट आबू स्थित शंकर मठ में 9.5 फीट ऊंचा…