<

IPL 2026: दबाव में होंगे ये 2 कप्तान, एक बार भी नहीं जिता पाए ट्रॉफी, इस साल बड़े कारनामे पर नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कुछ कप्तानों के लिए बेहद अहम होने वाला है, लेकिन अगर दो नाम सबसे ज्यादा दबाव में नजर आते हैं तो वो हैं ऋषभ पंत और अक्षर पटेल.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कुछ कप्तानों के लिए बेहद अहम होने वाला है, लेकिन अगर दो नाम सबसे ज्यादा दबाव में नजर आते हैं तो वो हैं ऋषभ पंत और अक्षर पटेल, दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से अपनी-अपनी टीमों के अहम स्तंभ रहे हैं, लेकिन कप्तानी में अब तक वो बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं. दोनों ही टीम को अभी तक चैंपियन नहीं बना सके हैं.
सबसे पहले बात ऋषभ पंत की. दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालते हुए पंत ने कई मौकों पर अपनी आक्रामक सोच और निडर फैसलों से प्रभावित किया है, लेकिन टीम को  खिताब नहीं दिला पाए. साल 2024 के ऑक्शन में लखनऊ ने उनपर दांव लगाया और 27 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया. लेकिन लखनऊ के लिए भी वह अब तक कारगर साबित नहीं हो सके हैं. ऐसे में इसबार उनपर बहुत दबाव होगा.  पंत के लिए 2026 का सीजन सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है.

अक्षर पर भी दबाव

वहीं अक्षर पटेल के लिए यह सीजन और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. दिल्ली की कमान है ऐसे में यह उनके करियर का सबसे बड़ा लीडरशिप टेस्ट होगा. अक्षर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और कई मैचों में टीम को जीत दिला चुके हैं, लेकिन कप्तानी का दबाव अलग होता है. रणनीति बनाना, खिलाड़ियों को सही तरीके से इस्तेमाल करना और मुश्किल हालात में फैसले लेना. ये सभी चीजें  2026 के सीजन में फिर से उनके सामने होगी. दिल्ली की टीम पिछले कुछ सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजरी है, ऐसे में कप्तान पर दबाव और भी बढ़ जाता है.

सफल कप्तान बनने पर नजर

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल नों के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब समय आ गया है कि वे इसे नतीजों में बदलें. कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 इन दोनों खिलाड़ियों के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. अगर ये सीजन सफल रहा, तो वे खुद को सिर्फ स्टार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि सफल कप्तान के रूप में भी स्थापित कर सकते हैं. अब देखना होगा कि आगे क्या होता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST