<

इंदौर में ईवी कार चार्ज करते हुए हादसा, एक ही घर के 8 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

मरने वालों की संख्या 8 बताई जा रही है. फिलहाल 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, दमकल और पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग प्वॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ था.

Indore EV Car Incident: मध्य प्रदेश के इंदौर में 18 मार्च की यानि आज सुबह एक घर में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, पूरे मामले में EV चार्जिंग प्वाइंट में विस्फोट को इसका कारण बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मकान के बाह खड़ी ईवी कार मे चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई. देखते ही देखते कार में आग ने बिलकुल विकराल रूप ले लिया और दर्दनाक हादसे का कारण बन गई. मकान में आग लगने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई है.

मरने वालों की संख्या 8 बताई जा रही है. फिलहाल 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, दमकल और पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग प्वॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ था. 

कैसे लगी घर में आग?

दरअसल, चार्जिंग प्वॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने के बाद मकान में आग लग गई, जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और धमाके कार कारण बन गई. बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना ज्यादा था कि घर का एक हिस्सा ढह गया था. जानकारी के मुताबिक मकान के बाहर ईवी कार देर रात तक चार्ज हुई थी, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई थी. 

ईवी को चार्ज करना कितना सुरक्षित

आमतौर पर ईवी कार को चार्ज करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. इसके लिए आपको हमेशा ईवी कार के मूल यानि ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए. इसके लिए आपको नियमिततौर पर केबल और सॉकेट की जांच करनी चाहिए. इसके साथ-साथ बैटरी को फुल चार्ज करने से बचें साथ ही साथ चार्जर को हमेशा सूखी जगह पर ही रखें. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST