<

मैदान के बाहर भी मिलेगा स्टेडियम जैसा फील, 15 शहरों में IPL देखने के लिए बनेंगे फैन पार्क; चरम पर होगा रोमांच

BCCI Fan Park: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने फैन पार्क की लिस्ट जारी कर दी है. टूर्नामेंट के पहले तीन वीकेंड के लिए देश के अलग-अलग 15 शहरों में फैन पार्क का इंतजाम किया जाएगा. यहां पर सभी फैंस एक साथ स्टेडियम की तरह लाइव मैच का लुत्फ उठा पाएंगे. इतना ही नहीं, फैन पार्क में दर्शकों को म्यूजिक-एंटरटेनमेंट समेत कई अलग-अलग एक्टिविटीज का भी मजा मिलेगा. नीचे देखें इन शहरों की पूरी लिस्ट...

BCCI Fan Park For IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के पहले चरण के लिए पहले तीन हफ्तों के आईपीएल फैन पार्क के शेड्यूल का एलान कर दिया है. 28 मार्च से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए पहले 3 हफ्तों के दौरान देश के 11 राज्यों में 15 शहरों में फैन पार्क बनाए जाएंगे. बीसीसीआई ने आईपीएल फैंस की सुविधा के लिए यह बड़ा कदम उठाया. इसमें जो फैन स्टेडियम तक मैच देखने नहीं जा सकेंगे, उनके लिए फैन पार्क की व्यवस्था की जाएगी. इससे देश के दर्शक अपने ही शहर में एक जगह पर इकट्ठा होकर आईपीएल के लाइव रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे. BCCI के अनुसार, हर फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग और म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह जैसी कई दिलचस्प एक्टिविटीज उपलब्ध रहेंगे,. इतना ही नहीं, वर्चुअल बैटिंग, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360 डिग्री फोटो बूथ का भी इंतजाम किया जाएगा. जानें किन शहरों में बनेंगे फैन पार्क…

किन जगहों पर बनेंगे फैन पार्क?

साल 2015 के बाद से BCCI हर सीजन फैन पार्क की व्यवस्था करता है. इसका मकसद क्रिकेट फैंस को स्टेडियम जैसी सुविधा देना है, जिससे मैदान में न पहुंच पाने वाले लोग भी आईपीएल का भरपूर आनंद ले सकें. BCCI के फैन पार्क में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठाते हैं. अभी आईपीएल के पहले फेज का शेड्यूल भी सामने आया है. ऐसे में BCCI ने सिर्फ पहले तीन हफ्तों के लिए फैन पार्क का शेड्यूल जारी किया है.

पहला वीकेंड: 28 और 29 मार्च

रोहतक, हरियाणा- छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
भोपाल, मध्य प्रदेश- सरकारी एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
नागपुर, महाराष्ट्र – मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल का खेल का मैदान
तुमाकुरु, कर्नाटक- सरकारी जूनियर कॉलेज का मैदान
कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल – डीएल रॉय स्टेडियम

दूसरा वीकेंड: 4 और 5 अप्रैल

मथुरा, उत्तर प्रदेश- अमरनाथ विद्या आश्रम
जोधपुर, राजस्थान- बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
निजामाबाद, तेलंगाना- महिला शैक्षिक सोसायटी का मैदान
मैसूर, कर्नाटक- एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
भुवनेश्वर, ओडिशा – केआईटीएस विश्वविद्यालय स्टेडियम

तीसरा वीकेंड: 11 और 12 अप्रैल

मेरठ, उत्तर प्रदेश- भैंसाली मैदान
नडियाद, गुजरात- राधे फार्म
रत्नागिरी, महाराष्ट्र- स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
कोयंबटूर, तमिलनाडु- हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
राउरकेला, ओडिशा- सेक्टर 17 ग्राउंड

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस सीजन का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Morning Tips: सुबह के पहले 2 घंटे कैसे बिताएं? सही रूटीन से दिन बनाएं बेहतर, कॉफी पीने का बेस्ट टाइम

Morning Tips: सुबह के पहले 2 घंटे आपकी सेहत और प्रोडक्टिविटी तय करते हैं. जानें…

Last Updated: March 23, 2026 16:29:58 IST

जब पिता ने कंगना रनौत पर तान दी बंदूक! अभिनेत्री की जिंदगी का ये चौंकाने वाला किस्सा, आपको कर देगा हैरान

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की जिंदगी से जुड़े…

Last Updated: March 23, 2026 16:20:23 IST

Gold Price: सोने के भाव में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट! क्या यही है खरीदने का सही मौका? आइए जानते हैं 5 बड़ी वजह

Gold Price Crash: सोने के भाव में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट! आखिर क्यों…

Last Updated: March 23, 2026 16:23:10 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने बांटी अपनी संपत्ति, बेटे ही नहीं बेटी को भी दिया बड़ा हिस्सा

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी संपत्ति का बंटवारा कर दिया…

Last Updated: March 23, 2026 16:19:13 IST

ड्राइवर को आयी नींद, ट्रक का बिगड़ गया संतुलन, फिर जो हुआ… वीडियो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी…

Last Updated: March 23, 2026 16:16:09 IST