पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी संपत्ति का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने अमृतसर का घर बेटी राबिया को दिया है. उन्होंने अपना पटियाला वाला पुश्तैनी घर बेटे करन के नाम किया है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने किया संपत्ति का बंटवारा
Navjot Singh Sidhu Property: कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी संपत्ति का बंटवारा कर दिया है. उन्होंने अपना अमृतसर वाला घर बेटी राबिया को दिया है. पटियाला का पुश्तैनी घर बेटे करन को दिया है. इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी भी दी है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता द्वारा बनाए गए पैतृक घर को करन के हाथों में सौंपा है. ये घर मां पार्वती के आशीर्वाद से बना. ये घर उस शहर के लोगों से किए गए वादे का सम्मान करते हुए बनाया गया था.
उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मां पार्वती के आशीर्वाद से, अमृतसर को दिए गए अपने “वचन” का मान रखने के लिए मैंने जो घर बनाया था, जिसके बारे में लोगों ने कहा था कि चुनावों के बाद मैं एक “प्रवासी पक्षी” बन जाऊंगा. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि मैं यहीं रहूंगा. MP के तौर पर दो कार्यकाल पूरे होने के बाद भी, वह वादा पूरा नहीं हो पाया था. एक नवरात्रि के दिन, उन्होंने मुझे बाहर निकलकर कुछ नया करने का संकेत दिया. Bigg Boss से लेकर Star TV के साथ हिंदी कमेंट्री तक और फिर Kapil Sharma Show तक—मैंने 2012 में यह सफर शुरू किया और मई 2014 में पूरा हुआ. राजनीति से एक भी पैसा नहीं लिया और मैंने सिर्फ अपनी मेहनत की कमाई से यह सब किया. मेरे पिता द्वारा बनाया गया मेरा पुश्तैनी घर Karan को मिलेगा और अमृतसर वाला घर Rabia को दिया है.’
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के पास पंजाब के अमृतसर के पॉश इलाके में आलीशन का घर है. ये घर देखने में एक महल की तरह लगता है. उन्होंने इस घर को साल 2014 में बनवाया था. वे 2017 में अपने उस घर में शिफ्ट हुए थे. ये घर लगभग 49,500 वर्ग फीट में फैला हुआ है. उनके घर में बड़ा सा लॉन, स्विमिंग पूल, गार्डन, गार्डन में शानदार डाइनिंग एरिया समेत कई दूसरी सुविधाएं हैं.
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिकेट की दुनिया को छोड़ने के बाद सियासत की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने पहले बीजेपी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए. वर्तमान समय में वे पंजाब की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा हैं. साथ ही वे 20 सालों से क्रिकेट कॉमेंट्री भी कर रहे हैं. उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी राजनीति से ताल्लुक रखती हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है.
Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…
Cng Price Hike: आज से CNG और PNG दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई…
Suraj Lama Momos License Suspended: मुंबई के वर्सोवा में सूरज लामा मोमोज नाम की एक…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा…
UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…