<

IPL Injury Tracker: KKR को लगा एक और झटका! हर्षित राणा के बाद स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से बाहर

IPL Injury Tracker: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है, तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वे अभी टीम कैंप में शामिल नहीं हुए हैं और बेंगलुरु में रिहैब कर रहे हैं. इससे पहले हर्षित राणा भी घुटने की सर्जरी के कारण बाहर हो चुके हैं.

IPL Injury Tracker: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2026 से पहले अपने तेज गेंदबाजों को लेकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. KKR के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. वे टीम के कैंप में भी शामिल नहीं हुए हैं, जो 18 मार्च से कोलकाता में शुरू हुआ था. वह अभी बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन ले रहे हैं, लेकिन उनकी चोट के बारे में पूरी जानकारी नहीं है.
आकाशदीप  को अपने करियर में बार-बार चोटों का सामना करना पड़ा है. उन्होंने 2022 में IPL में डेब्यू किया था और अब तक 14 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. इससे पहले उन्हें 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन एक सीजन के बाद ही टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया. KKR पहले से ही अपने एक और तेज गेंदबाज हर्षित राणा की कमी झेल रहा है, जो घुटने की सर्जरी के कारण बाहर हैं. अब आकाशदीप के बाहर होने से टीम का बॉलिंग अटैक और कमजोर हो गया है.

akashdeep ruled out of ipl 2026

अभिषेक नायर ने क्या कहा?

एक और खिलाड़ी मथीसा पाथिराना का खेलना भी अभी तय नहीं है, क्योंकि उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से अनुमति मिलनी बाकी है. इन सभी समस्याओं के कारण KKR को नए खिलाड़ियों की तलाश करनी पड़ सकती है. कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा है कि टीम जल्द ही सही रिप्लेसमेंट पर फैसला करेगी और मेडिकल अपडेट मिलने के बाद आगे की रणनीति तय करेगी.

केकेआर के पास हैं ये गेंदबाज

टीम के पास अभी वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी जैसे भारतीय तेज गेंदबाज हैं. जरूरत पड़ने पर ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी गेंदबाजी कर सकते हैं. KKR अपना IPL 2026 अभियान 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुरू करेगा. टीम को उम्मीद होगी कि इन चुनौतियों के बावजूद उनके बाकी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST