<

IPL 2026: KKR ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी? फ्लॉप खिलाड़ी पर लुटा दिए 25 करोड़, क्या डूब जाएंगे पैसे

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे महंगे दांव पर सवाल उठने लगे हैं. उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी पर 25.20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जो पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप रहे हैं.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे महंगे दांव पर सवाल उठने लगे हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को 25.20 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन हालिया टी20 इंटरनेशनल प्रदर्शन देखकर लग रहा है कि केकेआर ने अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली है.
ग्रीन के पिछले 5 टी20I मुकाबलों पर नजर डालें तो उनकी फॉर्म चिंता बढ़ाने वाली है. टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 22 रन बनाए, आयरलैंड के खिलाफ 21 रन की पारी खेली, लेकिन इसके अलावा जिम्बाब्वे के खिलाफ शून्य, श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 3 रन और ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला. यानी कुल मिलाकर 5 मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. एक ऑलराउंडर होने के बावजूद गेंदबाजी में भी उनका असर उतना अच्छा नहीं दिखा.

मैनेजमेंट की होगी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को एक मैच विनर के तौर पर खरीदा था. उनसे उम्मीद थी कि वह मिडिल ऑर्डर में आकर तेज रन बनाएंगे और जरूरत पड़ने पर विकेट भी निकालेंगे. लेकिन हालिया प्रदर्शन यह दिखाता है कि वह अभी अपनी लय से दूर हैं. खासतौर पर बड़े मौकों पर उनका बल्ला शांत रहना टीम के लिए चिंता का कारण बन सकता है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और टीम मैनेजमेंट की नजर कैमरन ग्रीन पर जरूर होगी.

क्या आईपीएल में फॉर्म हासिल करेंगे?

हालांकि पूरी तस्वीर इतनी खराब भी नहीं है. ग्रीन ने पहले भी अपनी काबिलियत साबित की है और आईपीएल में शानदार पारियां खेल चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट और हिटिंग क्षमता उन्हें एक खतरनाक खिलाड़ी बनाती है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि समस्या टैलेंट की नहीं, बल्कि फॉर्म की है. हो सकता है कि आईपीएल 2026 में वह फॉर्म हासिल कर ले. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या KKR का 25 करोड़ का दांव सही साबित होगा?

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST