<

IPL Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में किसे मिलेंगे सबसे ज्यादा पैसे? देखें 2008-25 तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट सकता है. इस ऑक्शन में कैमरन ग्रीन को सबसे ज्यादा पैसे मिल सकते हैं. देखें पिछले 18 सालों के सभी महंगे खिलाड़ी...

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए 16 दिसंबर को नीलामी होगी. हर साल आईपीएल की नीलामी में नए रिकॉर्ड बनते हैं. टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की कीमत का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. पिछले साल मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये मिले थे, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है. अगर हम हर साल के आईपीएल ऑक्शन पर नजर डालें, तो हर साल सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूटता है. ऐसे में इस साल के आईपीएल ऑक्शन में अब तक की सबसे बड़ी बोली लगाई जा सकती है. जानें कौन सा खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा…

आईपीएल 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन होगा?

आईपीएल के इतिहास पर नजर डालें, तो ज्यादातर टीमों को ऑलराउंडर खिलाड़ियों की तलाश रहती है. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को भी काफी ज्यादा पैसा दिया जाता है. इसके अलावा टॉप-क्वालिटी फिनिशर की भी हर टीम को तलाश होती है. माना जा रहा है कि इस साल के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बनेंगे. आईपीएल की ज्यादातर टीमें उन्हें खरीदने की कोशिश करेंगी. इसके अलावा फास्ट बॉलर मथीशा पथिराना को भी ज्यादा पैसा मिल सकता है. साथ ही रवि विश्नोई, वेंकटेश अय्यर और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल है. आइए देखते हैं पिछले 18 सालों में कौन सा सबसे ज्यादा महंगा खिलाड़ी रहा है.

2008-25 तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

  1. साल 2008: महेंद्र सिंह धोनी (CSK), 9.5 करोड़
  2. साल 2009: केविन पीटरसन / एंड्रयू फ्लिंटॉफ (RCB/CSK), 9.8 करोड़
  3. साल 2010: शेन बॉन्ड / कीरोन पोलार्ड, (KKR/MI), 4.8 करोड़
  4. साल 2011: गौतम गंभीर (KKR),  14.9 करोड़
  5. साल 2012: रवींद्र जडेजा (CSK), 12.8 करोड़
  6. साल 2013: ग्लेन मैक्सवेल (MI), 6.3 करोड़
  7. साल 2014: युवराज सिंह (RCB), 14 करोड़
  8. साल 2015: युवराज सिंह (DD), 16 करोड़
  9. साल 2016: शेन वॉटसन (RCB, 9.5 करोड़
  10. साल 2017: बेन स्टोक्स (RPS), 14.5 करोड़
  11. साल 2018: बेन स्टोक्स (RR), 12.5 करोड़
  12. साल 2019: जयदेव उनादकट (RR) और वरुण चक्रवर्ती (KXIP), 8.4 करोड़
  13. साल 2020: पैट कमिंस (KKR) – 15.5 करोड़
  14. साल 2021: क्रिस मॉरिस (RR), 16.25 करोड़
  15. साल 2022: ईशान किशन (MI), 15.25 करोड़
  16. साल 2023: सैम करन (PBKS), 18.5 करोड़
  17. साल 2024: मिचेल स्टार्क (KKR), 24.75 करोड़
  18. साल 2025: ऋषभ पंत (LSG), 27 करोड़

इस साल क्या होगा नया?

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में नया इतिहास बन सकता है. इस ऑक्शन में अच्छे खिलाड़ियों की संख्या कम है, लेकिन उनकी डिमांड ज्यादा है. ऐसे में जिन टीमों के पास ज्यादा पैसा होगा, वो टॉप क्वालिटी खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेंगी. इससे आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड टूट सकता है. बता दें कि इस मिनी ऑक्शन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स है. उनके पर्स में कुल 64.3 करोड़ रुपये हैं. इसके अलावा CSK के पास 43.4 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाज के पास 25.5 करोड़ रुपये, LSG के पास 22.9 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 करोड़ रुपये हैं. वहीं, सबसे छोटा 2.75 करोड़ रुपये का पर्स मुंबई इंडियन्स के पास है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST