IPL 2026 Points Table Update: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ का टिकट कंफर्म कर लिया है. हालांकि गुजरात की जीत से 3 टीमों के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई हैं. देखें ताजा प्वाइंट्स टेबल...
आईपीएल 2026 का ताजा प्वाइंट्स टेबल.
IPL 2026 Points Table Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. गुजरात टाइटंस ने मंगलवार (12 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. हैदराबाद पर बड़ी जीत के बाद गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. साथ ही गुजरात टाइटंस ने 16 प्वाइंट्स के साथ अपना प्लेऑफ की टिकट भी लगभग कंफर्म कर लिया है. अभी भी गुजरात के पास 2 मैच बाकी हैं. ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इस करारी हार से बड़ा नुकसान हुआ है. हैदराबाद की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है. फिलहाल हैदराबाद के पास 14 प्वाइंट्स हैं, जबकि अभी 2 मैच बाकी हैं. ऐसे में हैदराबाद आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन उनकी हार से अन्य 3 टीमों को नुकसान हुआ है.
आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में हर मैच के बदलाव हो रहे हैं. इस सीजन के 56वें मैच के बाद गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) पहले नंबर पर है. गुजरात ने 12 मैचों में 8 मुकाबले जीते हैं, जिसके बाद उनके खाते में 16 प्वाइंट्स हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है, जिन्हें 11 मैचों में 7 जीत मिली है. आरसीबी की टीम के पास अभी 14 प्वाइंट्स हैं. इसके अलावा हैदराबाद की टीम तीसरे पायदान पर है, जिनके खाते में 12 मैचों में 7 जीत के बाद 14 प्वाइंट्स हैं.
फिर चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है, जिनके खाते में 13 प्वाइंट्स हैं. पंजाब को 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार मिली है. इनके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के बाद 12 प्वाइंट्स हैं. फिलहाल सीएसके 5वें पायदान पर है.
गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैदराबाद की हार के बाद IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो गई है. गुजरात टाइटंस की जीत से 3 टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इनमें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं. अब अगर दिल्ली और कोलकाता की टीम अपने सभी मैच जीत जाती हैं, तो भी उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. वहीं, राजस्थान की टीम 1 मैच हारने के साथ ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है.
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…
हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…