<

IPL 2026 की शुरुआत टली? नई तारीख पर BCCI कर रहा विचार, सामने आई रिपोर्ट

आईपीएल 2026 की शुरुआत दो दिन आगे बढ़ सकती है. BCCI चुनाव और सुरक्षा कारणों से शेड्यूल में बदलाव पर विचार कर रहा है. एक रिपोर्ट के हवाले से ये खबर सामने आई है.

IPL 2026 Delayed: आईपीएल 2026 की शुरुआत में कुछ ही दिन का समय रह गया है. लेकिन इसे अब दो दिन आगे बढ़ाया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) शुरुआती तारीख में बदलाव पर विचार कर रहा है. लीग की शुरुआत पहले 26 मार्च को होनी थी, लेकिन अब यह 28 या 29 मार्च से शुरू हो सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी सामने आई.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार यह संभावित बदलाव योजना और कुछ स्थानीय कारणों की वजह से हो सकता है. कुछ राज्यों में चुनाव भी इसी समय के आसपास हो सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था, स्टेडियम की तैयारी और टीमों की यात्रा को संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए बीसीसीआई चाहता है कि सभी तैयारियां पूरी होने के बाद ही टूर्नामेंट शुरू किया जाए.

मई के अंत तक खत्म होगा टूर्नामेंट

अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. फैंस मैचों की तारीख, स्थान और टीमों के मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं. अधिकारी अंतिम योजना पर काम कर रहे हैं और जल्द ही जानकारी जारी कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर शेड्यूल को चरणों में भी जारी किया जा सकता है. अगर शुरुआत की तारीख थोड़ी बदल भी जाती है, तो भी टूर्नामेंट तय समय में ही होगा. आईपीएल 2026 के मई के अंत तक खत्म होने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

10 टीमें लेगी हिस्सा

आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है. हर सीजन में बड़े खिलाड़ी, रोमांचक मैच और शानदार मनोरंजन देखने को मिलता है. शुरुआत की तारीख में छोटा बदलाव भी उत्साह को कम नहीं करेगा. अब सभी को बीसीसीआई के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. पिछले 3 साल की तरह ही कुल 10 टीमें इस सीजन में हिस्सा लेगी. आरसीबी ने साल 2025 का खिताब अपने नाम किया था. देखना होगा कि इस साल कौन सी टीम बाजी मारती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST