कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील पाल एक जाना-माना चेहरा हैं. हाल ही में सुनील पाल से पूछा गया कि वो कपिल के शो में क्यों नहीं जाते. इस पर उन्होंने कहा कि वो उनके शो पर लंगर चल रहा है.
कॉमेडियन सुनील पाल
Comedian Sunil Pal: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील पाल जाने माने कॉमेडियन हैं और एक समय पर दोनों के बीत खासी दोस्ती देखने को मिली थी. इसके बावजूद भी सुनील पाल कभी कपिल शर्मा के शो में दिखाई नहीं दिए. जाने माने स्टैंडअप कॉमेडियन सुनील पाल अपने कंट्रोवर्सियल बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसे में बहुत से लोगों का मानना है कि दोनों के बीच नाराजगी है. हालांकि सुनील ने कई बार कपिल की तारीफ की है. इससे साफ है कि कपिल और उनके बीच आज भी प्यार बरकरार है. एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया आखिर वे कपिल के शो में क्यों नहीं जाते? आइए जानते हैं इस पर सुनील ने क्या जवाब दिया…
जब सुनील पाल से सवाल किया गया कि आखिर वे कपिल के शो में क्यों नहीं जाते, तो उन्होंने कहा कि कपिल को अभी उनकी जरूरत नहीं है. जब उन्हें महसूस होगा कि कपिल को उनकी जरूरत है, तो वो शो पर मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि कपिल के साथ उनकी कोई नाराजगी नहीं है. वो 12 सालों से कॉमेडी शो चला रहे हैं और हमेशा से अपने दोस्तों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं. उन्हें दुनिया के हाईएस्ट पेड कॉमेडिन में गिना जाता है.
सुनील ने कहा कि उन्होंने कपिल से कभी नहीं कहा कि उन्हें अपने शो में ले लें जबकि कपिल ने खुद कई बार उन्हें अपने शो पर इनवाइट किया है. कपिल अक्सर मुझे शो पर बुलाते हैं और कहते हैं कि भाई आ जाओ, मुझसे मिलो और वो उनकी महानता है. उन्होंने कहा कि जब मुझे लगेगा कि उन्हें मेरी जरूरत है, तो मैं उनके शो पर मिलूंगा. वरना इन दिनों उनके शो में लंगर तो चल ही रहा है. पंजाब का आधा हिस्सा वहां पर मौजूद है.
बता दें कि सुनील कपिल शर्मा के ‘किस-किसको प्यार करूं’ के प्रीमियर में नजर आए थे. इससे पहले वे सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में गए थे. वहां पर सुनील पाल ने कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि 40 सालों से इंडस्ट्री में जॉनी लीवर ही एकमात्र कॉमेडियन हैं, जो इंडस्ट्री में बदलाव लाए. में उनका बहुत बड़ा फैन हूं. जॉनी के अलावा मुझे कपिल शर्मा में वो दम दिखा.
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…