<

IPL 2026: आईपीएल कब से शुरू होगा, बीसीसीआई कब तक जारी करेगा शेड्यूल? आ गया बड़ा अपडेट, हो जाएं तैयार!

IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसके संकेत दिए हैं. बीसीसीआई पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेगी. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है.

IPL 2026 Start Date: टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होते ही अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 12 मार्च तक आईपीएल के शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेगा. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह जानकारी दी है. देवजीत सैकिया ने मंगलवार को बताया कि हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, हम आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करने जा रहे हैं.”

गौरतलब है कि आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है. ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना चाहता है. ऐसे में टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा.

आईपीएल की टीमों ने शुरू की तैयारियां

दूसरी तरफ आईपीएल की टीमों ने अपने प्री-सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मार्च को नवलूर स्थित अपने हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास शुरू कर दिया है. 

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक छोटा-सा तैयारी शिविर आयोजित किया था, जबकि 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने नाथद्वारा के मिराज इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो बार अभ्यास सत्र आयोजित किए थे.

अबू धाबी में पंजाब किंग्स की टीम ने किया अभ्यास

वहीं पंजाब किंग्स ने फरवरी की शुरुआत में अबू धाबी में अभ्यास किया था. फिलहाल टीम के खिलाड़ी धर्मशाला में अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 मार्च को अपने घरेलू खिलाड़ियों के साथ अपना शिविर शुरू किया था. मुंबई इंडियंस भी आगामी सीजन के लिए अपना अभ्यास शुरू कर चुकी है.

इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स 18 मार्च को अपना प्री-सीजन शिविर शुरू करेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के 15 मार्च से जयपुर में एक अभ्यास शिविर के लिए इकट्ठा होने की उम्मीद है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी तैयारी सत्र किया आयोजित

दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में हैदराबाद में एक शिविर आयोजित किया था. अब इस टीम के दिल्ली में भी एक शिविर आयोजित करने की उम्मीद है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स ने लखनऊ में एक तैयारी सत्र आयोजित किया था. ऐसे में सभी की नजरें अब आईपीएल के शेड्यूल पर टिकी हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Rahul Bhatia Net Worth: कौन हैं राहुल भाटिया? इंडिगो के CEO के इस्तीफे के बाद संभाली कमान, शाहरुख के अंदाज में कहा ‘मैं हूं ना’!

Who is Rahul Bhatia: कौन हैं राहुल भाटिया? इंडिगो के संकटमोचक जिन्होंने CEO पीटर एल्बर्स…

Last Updated: March 10, 2026 21:12:31 IST

PAK vs BAN: ‘किसी को टीम से बाहर नहीं किया गया…’ बाबर आजम को लेकर शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

शाहीन अफरीदी ने कहा कि बाबर आज़म को टीम से 'ड्रॉप' नहीं किया गया है.…

Last Updated: March 10, 2026 21:11:24 IST

Rahul Bhatiya: ‘मैं हूं ना…’, इंडिगो CEO के इस्तीफे के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर का भावुक संदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

Rahul Bhatiya: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो ने मंगलवार को एक चौंकाने वाली घोषणा…

Last Updated: March 10, 2026 20:54:54 IST

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में बदलाव, कोचिंग स्टाफ बदले गए, आशीष नेहरा का साथ देंगे पूर्व क्रिकेटर

गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइज़ी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन को टीम का…

Last Updated: March 10, 2026 20:44:52 IST

DDA फ्लैट में रहने वालों के लिए बड़ा बदलाव, डीडीए खुद रखेगा मेंटेनेंस का ध्यान, जानें कब से लागू होंगे नियम

माना जा रहा है कि यह नया नियम 1 अप्रैल 202 से प्रभावी हो सकता…

Last Updated: March 10, 2026 20:37:51 IST

अब PF बैलेंस जानने के लिए ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे इन 4 स्मार्ट तरीकों से लगाएं पता

अब पीएफ का बैलेंस पता करना हो या उसे निकालना ही क्यों न हो इसके…

Last Updated: March 10, 2026 20:33:17 IST