<
Categories: खेल

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni! गौतम गंभीर के नक्शे कदम में चलेंगे ‘कैप्टन कूल’; क्या फिर ट्रॉफी से चूक जाएगी CSK?

MS Dhoni Ipl 2027 Khelenge Ya Nahin: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेला. अब करोड़ों फैंस को इंतजार है कि क्या थाला 2027 में फिर पीली जर्सी पहनकर मैदान पर लौटेंगे.

MS Dhoni Ipl 2027 Khelenge Ya Nahin: महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है, जिसने क्रिकेट को सिर्फ खेला नहीं, बल्कि मैदान पर जीया है. कैप्टन कूल को मैदान पर देखने के लिए आज भी करोड़ों फैंस पूरे साल इंतजार करते हैं. क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद थाला साल में एक बार IPL के दौरान मैदान पर खेलते नजर आते हैं. यह एक मौका होता है, जब करोड़ों फैंस अपने थाला व माही को मैदान पर खेलते और हैलीकॉप्टर शॉट मारते देखते हैं. फैंस माही की बल्लेबाजी देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं. फैंस के दिलों में माही ने एक बेहद खास जगह बना रखी है. चेन्नई के फैंस CSK और थाला को देखने के लिए IPL में पूरे भारत में ट्रैवल करते नजर आते हैं. CSK के मैच में पूरा मैदान पीले रंग से भरा नजर आता है.  

IPL 2026 में नहीं खेला एक भी मुकाबला

माही ने 2026 में आईपीएल का एक भी मुकाबला नहीं खेला था. फैंस हर मैच में उनका इंतजार करते रहे, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. इस साल माही को मैदान पर देखने के लिए फैंस की आंखे तरस गई थी. लेकिन अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये कहानी यही खत्न हो गई या फिर माही एक बार फिर से साल 2027 में पीली जर्सी पहनकर मैदान पर खेलते नजर आएंगे? फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है. लेकिन फैंस को IPL 2027 में उनका इंतजार रहेगा. 

क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी?

IPL 2026 खत्म होने के बाद से अब तक इस बात पर चर्चा हो रही है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले सीजन यानी साल 2027 में मैदान पर नजर आएंगे या नहीं. फिलहाल इस सवाल का जवाब अब तक फैंस को नहीं मिला है. लेकिन फैंस दिल से चाहते हैं एक लास्ट बार वह माही को मैदान पर चक्के और हैलिकॉप्टर शॉट मारते नजर आएं. ताकी वह एक बार अपने कैप्टन कूल व माही का आखिरी मैच पूरे दिल से एंन्जॉय कर सकें. हालांकि, मौजूदा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, कि IPL 2027 में मैदान पर बतौर खिलाड़ी नहीं उतरने वाले हैं. अगर ऐसा होता है, तो माही के करोड़ों फैंस का दिल टूट जाएगा. 

गौतम गंभीर की तरह निभाएंगे भूमिका

अगर ऐसा होता है, तो IPL की सबसे बड़ी और फैन बेस वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ वह बतौर मेंटर जुड़ सकते हैं. धोनी उसी तरह से भूमिका निभा सकते हैं, जैसे 2024 में गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ किया था. ऐसे में धोनी मैदान के बाहर रहकर CSK के लिए रणनीति और टीम को मनोबल बढ़ाते नजर आएंगे. हालांकि, फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही शुरू हुई बॉक्स ऑफिस जंग, ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ में जानें किसने किसको पछाड़ा

फिटनेस कैंप का हिस्सा बनने चन्नई पहुंचे माही

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 11 अगस्त को सीएसके के फिटनेस कैंप में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे हैं. CSK के CEO काशी विश्वनाथ ने कहा कि वह टीम के लिए एक नए हेड कोच की तलाश कर रहे हैं. जिसके लिए टीम मैनेजमेंट ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर बातचीत करेगा. इसके बाद ही वह आगे फैसला लेंगे. 

ये भी पढ़ें: रविवार आते ही सताने लगता है सांप का डर! परिवार के चार सदस्यों को डसा, क्या है इस रहस्यमयी सिलसिले की वजह?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST