<

IPL 2026 Auction: प्रशांत वीर-कार्तिक बने IPL के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, धोनी की टीम ने करोड़ों में खरीदा

IPL 2026 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 25.4 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीदा.

IPL Most Expensive Uncapped Player: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन के लिए मिनी ऑक्शन हो रहा है. इस ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके अलावा CSK ने कार्तिक शर्मा को भी 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इसी के साथ प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. ऑक्शन में उन दोनों ही खिलाड़ियों का बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. प्रशांत वीर के लिए लखनऊ और मुंबई इंडियंस के बीच बोली शुरू हुई. बोली 1 करोड़ तक पहुंचने के बाद मुंबई की टीम ने पीछे हट गई. 

इसके बाद लखनऊ के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री की. फिर बिड प्राइस 4 करोड़ पहुंच गई, जिसके बाद लखनऊ की टीम भी पीछे हट गई. इसके बाद CSK और राजस्थान रॉयल्स ने बोली की टक्कर शुरू हुई. 6.70 करोड़ की बोली लगने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम भी पीछे हट गई, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के टीम की एंट्री हुई. फिर CSK और SRH के बीच बोली लगनी शुरू हुई. आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीती और 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा लिया. जानें कौन हैं प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा…

कौन हैं प्रशांत वीर?

प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के रहने वाले खिलाड़ी हैं. प्रशांत वीर UP T20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के ओर से खेलते नजर आए थे. 20 साल के लेफ्ट-आर्म स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने अपने छोटे से करियर में पावर हिटिंग और बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया है. हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने SMAT में 7 मैचों में 169.19 के स्ट्राइक रेट और 37.33 की औसत से कुल 112 रन बनाए. उनका सबसे बड़ा स्कोर बिहार के खिलाफ नाबाद 40 रन रहा. इसके अलावा गेंदबाजी में भी प्रशांत ने 7 पारियों में 9 विकेट लिए. उनका औसत 18.77 और इकोनॉमी रेट 6.76 का रहा.  

UP T20 लीग में भी किया कमाल

प्रशांत वीर ने UPT20 में भी कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने यूपी टी20 लीग के 10 मैचों में 320 रन बनाए और और 8 विकेट भी चटकाए. इस टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 155.34 का रहा. उनके इस प्रदर्शन से चेन्नई की टीम की नजरें उन पर पड़ीं. CSK टीम के मैनेजमेंट ने प्रशांत के ट्रायल को भी करीब से देखा. प्रशांत वीर CSK के लिए बैट और बॉल दोनों से अच्छा कर सकते हैं. रवींद्र जडेजा के जाने के बाद चेन्नई को एक ऑलराउंडर की तलाश थी, जिसके चलते टीम ने प्रशांत वीर पर दांव लगाया है.

कौन हैं कार्तिक शर्मा?

कार्तिक शर्मा 19 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. कार्तिक शर्मा को बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाना जाता है. हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 सीजन में कार्तिक ने 5 मैचों में राजस्थान के लिए 160 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं. कार्तिक शर्मा चेन्नई की टीम के लिए फिनिशर का काम कर सकते हैं. वह लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. कार्तिक ने राजस्थान के लिए अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर खूब नाम कमाया है. उन्होंने अभी तक कुल 12 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान कार्तिक के बल्ले से 334 रन निकले हैं. उनका स्ट्राइक रेट करीब 163 का रहा है. कार्तिक ने 12 टी20 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं, जो उनकी आक्रामक सोच और पावर हिटिंग का नतीजा है.

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

  • प्रशांत वीर: 14.20 करोड़ रुपये (CSK)
  • कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़ (CSK)
  • आवेश खान: 10 करोड़ (LSG)
  • कृष्णप्पा गौतम: 9.25 करोड़ (CSK)
  • शाहरुख खान: 9 करोड़ (PBKS)
  • राहुल तेवतिया: 9 करोड़ (GT)
  • क्रुणाल पांड्या: 8.8 करोड़ (MI)
  • आकिब नबी: 8.40 करोड़ (DC)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST