<
Categories: बिज़नेस

Minu Margeret कौन हैं? जिनसे हो गया Meesho के सीईओ विदित आत्रे को इश्क, जानें क्या है करीना कपूर से कनेक्शन?

Vidit Aatrey Minu Margeret: मीशो के ऑनर विदित आत्रे और मिनू मार्गरेट (Minu Margeret) की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है या कहें '2 States' से मिलती-जुलती है.

Vidit Aatrey Minu Margeret: ‘हम इश्क़ में बर्बाद हैं बर्बाद रहेंगे, दिल रोएगा तेरे लिए आंसू न बचेंगे’ यह शेर आशिकों पर फिट बैठता है, लेकिन सच बात तो यह है कि इश्क आबाद भी करता है. इसके उदाहरण हैं- मीशो के ऑनर विदित आत्रे और मिनू मार्गरेट. मीशो के ऑनर विदित आत्रे और मिनू मार्गरेट (Minu Margeret) की लव स्टोरी ‘2स्टेट्स’ फिल्म की कहानी जैसी है, जिसमें युवक-युवती मिलते हैं और बड़ी ही मुश्किल से दोनों की शादी हो पाती है. इसमें करीना कपूर और अर्जुन कपूर अहम भूमिका में थे.

इस दौरान लव स्टोरी में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं. फिल्म में रोचक यह है कि लड़का उत्तर भारतीय था, जबकि लड़की दक्षिण भारतीय. आखिर में फिल्म ‘2 States‘ का नायक बड़ा लेखक बनता है. यहां भी कुछ ऐसा ही है, क्योंकि विदित आत्रे उत्तर भारत के राज्य दिल्ली से हैं, जबकि मिनू मार्गरेट दक्षिण भारतीय के अहम राज्य केरल से हैं. इससे उनकी कहानी ‘2 स्टेट्स‘ जैसी बन गई. फिलहाल दोनों सफल उद्यमी हैं. इनकी चर्चा सिर्फ भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में हो है.

विदित आत्रे ने दिया छोटे कारोबारियों को मौका

विदित आत्रे (Vidit Aatrey) और संजीव बर्नवाल (Sanjeev Barnwal) मीशो (Meesho) के मालिक (संस्थापक) हैं. विदित ने वर्ष 2015 में आईआईटी दिल्ली से शिक्षा ग्रहण करने के बाद Meesho सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी. Meesho के जरिये विदित ने छोटे कारोबियों का जगह दी. इसके जरिये छोटे शहर भी चर्चा में आए. उन्होंने छोटे शहर के कारोबारियों को भी मौका दिया.

कुछ समय साथ गुजारने के बाद लिया शादी का फैसला

Meesho के मालिक विदित आत्रे और मिनू मार्गरेट (Minu Margeret) की लव स्टोरी बहुत ही रोचक है. इन दोनों की मुलाकात IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई. दिल्ली के रहने वाले विदित आत्रे और केरल निवासी मिनू मार्गरेट की यह कहानी काफी रोचक है. कुछ हद तक उनकी लव स्टोरी ‘2 स्टेट्स‘ फिल्म जैसी है. दोनों ही अलग-अलग संस्कृति के बावजूद वे दोस्त बने और फिर प्यार हुआ. कुछ सालों तक दोनों प्यार में रहे फिर शादी करने का फैसला लिया.

‘पावर कपल‘ कहलाते हैं विदित-मिनू

विदित ने Meesho की स्थापना की, जबकि मिनू ने BlissClub (एक्टिववियर ब्रांड) शुरू किया. दोनों एक-दूसरे के सबसे बड़े समर्थक हैं. अब दोनों उद्यमी (Meesho और BlissClub के संस्थापक) हैं. इसके साथ ही एक बच्ची के माता-पिता हैं. वह परिवार के अलावा अन्य कामों में भी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. यह वजह है कि दोनों स्टार्टअप जगत में ‘पावर कपल‘ कहलाते हैं.

कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत

विदित और मिनू की मुलाकात IIT दिल्ली में हुई. कुछ मुलाकातों के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए. विदित दिल्ली के रहने वाले हैं और उन पर उत्तर भारत की संस्कृति हावी थी, जबकि मिनू मार्गरेट दक्षिण भारतीय (केरल) हैं. भाषा और संस्कृति आड़े आई, लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST