<

किसी ने 125 तो किसी ने 124 मीटर, IPL में इन 5 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे लंबे छक्के, 2 भारतीय भी लिस्ट में

Longest Sixes In IPL: आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा, एमएस धोनी या हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है.

Longest Sixes In IPL History: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल का त्योहार 28 मार्च से शुरू होने वाला है. यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) होगा, जिसमें देश-दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. आईपीएल में अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं, जिनमें चौके-छक्के की बारिश होती है. आईपीएल में हार्दिक पांड्या, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल का सबसे लंबा छक्का नहीं लगाया है. ऐसे में सवाल है कि आखिरी आईपीएल में किस खिलाड़ी ने कब किस टीम के खिलाफ सबसे लंबा छक्का लगाया था? ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल के 5 सबसे लंबे छक्के किसने लगाए.

एल्बी मोर्केल

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) ने आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. एल्बी मोर्केल ने 2008 में ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 125 मीटर का छक्का लगाया था. यह रिकॉर्ड पिछले 18 सालों से अटूट है.

प्रवीण कुमार

तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. प्रवीण कुमार ने साल 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 मीटर का छक्का लगाया था.

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) के नाम आईपीएल में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में पंजाब किंग्स के लिए रॉयल चैलेंRजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 122 मीटर का सिक्स लगाया था. उन्होंने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह कारनामा किया था.

रॉबिन उथप्पा

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने IPL 2010 में 120 मीटर का विशाल छक्का लगाया था. उथप्पा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह सिक्स लगाया था. रॉबिन उथप्पा आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने आईपीएल इतिहास का 5वां सबसे लंबा छक्का लगाया है. क्रिस गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 119 मीटर का लंबा छक्का लगाया था. यह छक्का क्रिस गेल ने अपनी 175 रनों की ऐतिहासिक पारी के दौरान लगाया था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Funny Joke: गाली की परिभाषा बताओ? टीचर के पूछने पर मिनी स्टूडेंट ने दिया ऐसा जवाब, सन्न रह गई क्लास

Funny Joke of the Day: हंसने से न सिर्फ आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आप…

Last Updated: April 8, 2026 09:09:46 IST

Today Weather Update: अप्रैल में दिसंबर वाली सर्दी! ठंड से कांप रहे दिल्ली-बिहार के लोग, क्या आज भी उत्तर भारत में होगी बारिश?

Today Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी तक के मौसम ने यू-टर्न ले लिया है.…

Last Updated: April 8, 2026 08:49:25 IST

यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ये जिला बनेगा दूसरा नोएडा; भर-भर के मिलेगी नौकरी

Greater Agra Project: जनता के सपोर्ट का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आगरा के लोगों…

Last Updated: April 8, 2026 08:47:29 IST

LPG-PNG Gas Price Today 8 April: एलपीजी-पीएनजी पर ग्लोबल संकट का वार! मिडिल ईस्ट तनाव से राहत या महंगाई का बड़ा झटका?

LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…

Last Updated: April 8, 2026 08:07:03 IST