<
Categories: खेल

कौन हैं WWE सुपरस्टार सेथ रॉलिंस? जिन्होंने महिला रेसलर से रचाई है शादी, करोड़ों में नेटवर्थ

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सेथ फ्रीकिन रॉलिंस (Seth Rollins) ने रेसलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है.

नई दिल्ली. WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सेथ फ्रीकिन रॉलिंस (Seth Rollins) ने रेसलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. उनका असली नाम कोलबी लोपेज है और उनका जन्म 28 मई 1986 को डैवंपोर्ट, आयोवा, अमेरिका में हुआ. उन्होंने छोटे इंडी रिंग से करियर शुरू किया और अपने शानदार प्रदर्शन और मेहनत से WWE में खुद को शीर्ष स्टार बना लिया.
सेथ रॉलिंस की कुल संपत्ति लगभग $9–12 मिलियन डॉलर (लगभग ₹75–₹100 करोड़) बताई जाती है. उनकी कमाई में WWE का सैलरी, मर्चेंडाइज और अन्य व्यवसाय शामिल हैं. वे अपनी रेसलिंग स्कूल ब्लैक एंड ब्रेव रेसलिंग एकेडमी भी चलाते हैं और फिटनेस और लाइफस्टाइल में काफी सक्रिय रहते हैं. उनका निजी जीवन भी काफी चर्चित है. सेथ रॉलिंस की पत्नी WWE सुपरस्टार बेकी लिंच हैं. दोनों की एक बेटी रौक्स है. रॉलिंस अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और फिटनेस को हमेशा प्राथमिकता देते हैं.
सेथ का WWE करियर बहुत सफल रहा है. उन्होंने 2010 में WWE जॉइन किया और “द शील्ड” ग्रुप का हिस्सा बनकर फैंस का ध्यान खींचा. इसके बाद उन्होंने कई बड़े टाइटल्स जीते. उनकी उपलब्धियों में WWE Championshi और Money in the Bank जैसी कई चैंपियनशिप शामिल हैं. सेथ रॉलिंस ने रेसलमेनिया और नाइट ऑफ चैंपियंस जैसे बड़े इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया और अपने विरोधियों को हराया. WWE में उनका योगदान केवल रिंग तक सीमित नहीं है; वे टीम लीडर और प्रेरक सुपरस्टार भी हैं.
सेथ रॉलिंस की कहानी मेहनत और लगन की मिसाल है. वे न सिर्फ एक सफल रेसलर हैं, बल्कि एक अच्छे परिवारकार और उद्यमी भी हैं. उनके फैंस उन्हें WWE के सबसे यादगार सुपरस्टार्स में से एक मानते हैं. सेथ हालांकि, WWE के नेगेटिव स्टार के रूप में देखें जाते हैं क्योंकि उन्हें WWE ज्यादातर दुश्मन के रूप में दिखाता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST