Longest Sixes In IPL: आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि रोहित शर्मा, एमएस धोनी या हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है.
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के.
Longest Sixes In IPL History: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल का त्योहार 28 मार्च से शुरू होने वाला है. यह इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन (IPL 2026) होगा, जिसमें देश-दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. आईपीएल में अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं, जिनमें चौके-छक्के की बारिश होती है. आईपीएल में हार्दिक पांड्या, क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल का सबसे लंबा छक्का नहीं लगाया है. ऐसे में सवाल है कि आखिरी आईपीएल में किस खिलाड़ी ने कब किस टीम के खिलाफ सबसे लंबा छक्का लगाया था? ऐसे में आइए जानते हैं कि आईपीएल के 5 सबसे लंबे छक्के किसने लगाए.
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एल्बी मोर्केल (Albie Morkel) ने आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. एल्बी मोर्केल ने 2008 में ही चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 125 मीटर का छक्का लगाया था. यह रिकॉर्ड पिछले 18 सालों से अटूट है.
तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. प्रवीण कुमार ने साल 2013 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 मीटर का छक्का लगाया था.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) के नाम आईपीएल में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में पंजाब किंग्स के लिए रॉयल चैलेंRजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 122 मीटर का सिक्स लगाया था. उन्होंने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह कारनामा किया था.
भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने IPL 2010 में 120 मीटर का विशाल छक्का लगाया था. उथप्पा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह सिक्स लगाया था. रॉबिन उथप्पा आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.
यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने आईपीएल इतिहास का 5वां सबसे लंबा छक्का लगाया है. क्रिस गेल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 119 मीटर का लंबा छक्का लगाया था. यह छक्का क्रिस गेल ने अपनी 175 रनों की ऐतिहासिक पारी के दौरान लगाया था.
Silver Price 24 Nov 2026: चांदी की लगातार गिरावट पर ब्रेक लग गया है. MCX…
Watch Video: जालौन में पारिवारिक पंचायत के दौरान पति की पिटाई का आरोप लगा है.…
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में शराब दुकानों के बाहर सरकारी डॉक्टर बैठाए गए…
Pune University News: पुणे की MIT-ADT यूनिवर्सिटी में एक छात्रा बिजली गुल होने के कारण…
Weather Update 24 November 2026:मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आसमान काफी हद तक साफ़ रहेगा.…
Aaj Ka Love Rashifal 24 November 2023 Today Love Horoscope दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…