ऋषभ पंत: पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. साल 2025 के ऑक्शन में लखनऊ ने उनपर 27 करोड़ की बोली लगाई थी. सीजन 2025 में उन्होंने करीब 14 मैचों में 269 रन बनाए. उन्होंने कुछ तेज पारियां जरूर खेलीं, लेकिन लगातार बड़ी पारी नहीं आ सकी, जिसकी वजह से उनका प्रदर्शन खराब माना गया.
श्रेयस अय्यर: अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब ने साल 2025 में खरीदा था. श्रेयस अय्यर को मिडिल ऑर्डर मजबूत करने के लिए बड़ी कीमत पर खरीदा गया. उस सीजन में उन्होंने लगभग 17 मैचों में 604 रन बनाए. कुछ मैचों में उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन उनसे जिस तरह के बड़े स्कोर की उम्मीद थी, वह ज्यादा देखने को नहीं मिले.
मिचेल स्टार्क: स्टार्क को 24.75 करोड़ में केकेआर ने 2024 के ऑक्शन में खरीदा था. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्टार्क ने उस सीजन में लगभग 14 मैचों में 11 विकेट लिए. शुरुआती मैचों में वे थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन बाद के मुकाबलों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी कर टीम को अहम जीत दिलाने में भूमिका निभाई.
पैट कमिंस: कमिंस ने कप्तान के रूप में टीम को मजबूती दी. उन्होंने उस सीजन में करीब 16 मैचों में 14 विकेट लिए और बल्ले से भी जरूरत पड़ने पर अहम रन जोड़े. उनकी कप्तानी की भी काफी सराहना हुई. साल 2024 में हैदराबाद ने उनपर 20.50 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी.
सैम करन: करन को ₹18.50 करोड़ में साल 2023 में पंजाब किंग्स ने खरीदा था. सैम करन से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद थी. उस सीजन में उन्होंने लगभग 276 रन बनाए और करीब 10 विकेट लिए. हालांकि उनका प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन कीमत के हिसाब से थोड़ा कम माना गया.