<

होली पर खूनी खेल! ब्रेकअप के बाद बेकाबू हुआ युवक, जुड़वा बहन पर 40 से ज्यादा बार चाकू से किया हमला

UP Stabbing Case: यूपी के मुरादाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने प्रेम के चक्कर में अपनी जुड़वा बहन को 40 से अधिक बार चाकू से हमला किया. इतना ही नहीं, उसने अपनी मां पर भी वार किया. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

UP Murder News: मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां होली का त्योहार मातम में बदल गया. एक 25 वर्षीय युवक इश्क में इस कदर दीवाना था कि उसने अपनी बहन पर कई बार चाकू से हमला किया और जब मन नहीं भरा तो अपनी मां पर भी वार कर दिया. जानकारी के अनुसार वह अपनी मां और बहन से बहुत नाराज था. जानिए पूरा मामला. 

कब और कैसे हुई घटना?

यह घटना यूपी के मुरादाबाद के मझोला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धि विहार कॉलोनी में हुई. कॉलोनी में रहने वाली नीलिमा एक स्वास्थ्य बीमा कंपनी में काम करती हैं. उनके जुड़वां बच्चे हार्दिक और हिमशिखा, दोनों 25 वर्ष के हैं, गुरुग्राम में साथ रहते थे और वहीं काम करते थे. भाई-बहन होली मनाने के लिए अपनी मां के साथ मुरादाबाद आए थे और शुक्रवार को गुरुग्राम लौटने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, होली की छुट्टियों के बाद नीलिमा अपने कार्यालय के लिए रवाना हो गई थी, जबकि हार्दिक और हिमशिखा घर पर अकेले थे. दिन के किसी समय, हार्दिक ने कथित तौर पर घर के अंदर अपनी बहन पर चाकू से हमला किया. उसने बार-बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर फर्श पर गिर पड़ी.

मां पर भी किया हमला?

आरोपी ने शोर मचाने के बजाय अपनी मां के दफ्तर जाकर किसी बहाने से उसे अपने साथ घर चलने के लिए कहा. जब नीलिमा घर में दाखिल हुई तो उसने अपनी बेटी को खून के तालाब में पड़ा पाया. जब वह चिल्लाने लगी उसी समय, हार्दिक ने कथित तौर पर अपनी मां पर भी हमला किया और कार में बैठकर भागने से पहले उन्हें कई बार चाकू मारा. मां की चीखें सुनकर पड़ोसी अंदर दौड़े और वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए. फिर तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई और दोनों पीड़ितों को जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने हिमशिखा को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया और नीलिमा हॉस्पिटल में एडिमट है.

इश्क ने कराया खून

जांच में पुलिस को पता चला कि हार्दिक का पुणे की एक युवती से रिश्ता था. दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी और वे ज्यादातर ऑनलाइन ही बातचीत करते थे.
मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, करीब सात महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से हार्दिक काफी परेशान रहने लगा था. अस्पताल में पुलिस से बात करते हुए नीलिमा ने बताया कि ब्रेकअप के बाद हार्दिक के स्वभाव में काफी बदलाव आ गया था. वह बहुत चिड़चिड़ा रहने लगा था और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगा था. उसे लगता था कि उसके रिश्ते के टूटने के लिए उसकी मां और बहन जिम्मेदार हैं. इसी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST