<

आईपीएल के टॉप विकेटटेकर गेंदबाज, पर्पल कैप ले उड़े, लेकिन नहीं बना पाए टीम को चैंपियन, देखें लिस्ट

IPL Purple Cap winners list: पर्पल कैप जीतना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है. कई बार ऐसा होता है कि गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहता है, फिर भी टीम खिताब नहीं जीत पाती. आज हम उन 5 प्लेयर्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी करते हुए पर्पल कैप अपने नाम की लेकिन वह टीम को चैंपियन नहीं बना पाए.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पर्पल कैप जीतना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है. यह उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए हों. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहता है, फिर भी टीम खिताब नहीं जीत पाती. आइए जानते हैं उन 5 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने सीजन में शानदार गेंदबाजी कर पर्पल कैप भी जीता लेकिन अपनी टीम को खिताब नहीं जिता सके.
लसिथ मलिंगा का 2011 सीजन बेहद खतरनाक रहा. उन्होंने 28 विकेट लेकर बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी थी. उनकी सटीक यॉर्कर, खासकर डेथ ओवर में, बल्लेबाज़ों के लिए लगभग असंभव चुनौती बन गई थी. मलिंगा ने कई मैचों में अपनी टीम को मुश्किल हालात से निकाला और अकेले दम पर मैच जिताए. लेकिन इसके बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई.
भुवनेश्वर कुमार ने हैदाराबाद के लिए 2017 में 26 विकेट लेकर लगातार दूसरी बार  पर्पल कैप जीती, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उनकी स्विंग गेंदबाज़ी नई गेंद से ही बल्लेबाज़ों को परेशान कर देती थी, वहीं डेथ ओवर में भी उनकी लाइन-लेंथ कमाल की रही. उन्होंने पूरे सीजन में कंसिस्टेंसी दिखाई, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाज़ी कई अहम मौकों पर फ्लॉप रही.
एंड्रयू टाय ने 2018 में 24 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती. उनकी खासियत थी उनकी वैरिएशन स्लोअर बॉल, नकल बॉल और डेथ ओवर में चतुराई से गेंदबाज़ी करना. उन्होंने कई बार विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका. लेकिन  किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी.
कागिसो रबाडा ने 2020 में 30 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती, जो IPL के बेहतरीन आंकड़ों में से एक है. उनकी तेज रफ्तार, बाउंस और सटीक लाइन-लेंथ ने बल्लेबाज़ों को लगातार दबाव में रखा. रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.
युजवेंद्र चहल ने 2022 में 27 विकेट लेकर पर्पल अपने नाम की. उन्होंने मिडिल ओवर्स में विकेट निकालकर विपक्षी टीम की रन गति को रोका. चहल की लेग स्पिन और उनकी चतुर गेंदबाज़ी ने राजस्थान रॉयल्स को कई मैच जिताए. उनकी हैट्रिक भी इस सीजन का खास आकर्षण रही. टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन वहां जीत नहीं सकी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 9 April: टंकी फुल कराएं या करें इंतजार? पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई दिल की धड़कन!

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 9, 2026 06:03:11 IST

Today Weather News: दिल्ली से कश्मीर तक बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में गिरेंगे ओले; IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather News 9 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के 20 से अधिक…

Last Updated: April 9, 2026 05:59:08 IST

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST