<

Drool While Sleeping: नींद में लार क्यों टपकती है? जानें कारण और शरीर के छिपे संकेत, कब हो जाए सतर्क

Drool While Sleeping: कुछ लोगों को सोते समय लार क्यों टपकती है? रात में लार टपकने के आम कारण क्या हैं. चिकित्सकीय भाषा में इसे सियालोरिया कहते हैं और यह स्वास्थ्य समस्याओं के लिए चेतावनी भी है.

Drool While Sleeping: नींद में लार टपकना एक ऐसी समस्या है जिसका अनुभव हममें से बहुत लोगों ने किया है. चाहे वह गहरी नींद के बाद गीले तकिए से जागना हो या बीमारी के दौरान मुंह से लार आना. चिकित्सकीय भाषा में इसे सियालोरिया कह सकते हैं. लार टपकना तब होता है जब अनजाने में मुंह से अत्यधिक लार आ जाती है. शिशुओं और छोटे बच्चों में, खासकर दांत निकलते समय, यह पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन वयस्कों में लगातार या अत्यधिक लार टपकना कभी-कभी किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य बीमारी का लक्षण हो सकता है. आइए जानते हैं, ऐसा क्यों होता है.

मुंह से लार टपकने के क्या कारण होते हैं?

मुंह से लार टपकने के कई कारण हो सकते हैं, इसमें साधारण नींद की आदतें से लेकर कुछ गंभीर मेडिकल स्थितियां भी शामिल हैं. कुछ सबसे आम कारण.
  • सोने की मुद्रा है – जो लोग करवट लेकर या पेट के बल सोते हैं, उनमें लार टपकने की संभावना ज्यादा होती है.
  • नाक बंद होना – सर्दी, साइनस संक्रमण या एलर्जी के कारण नाक के मार्ग बंद हो जाने से ऐसी नौबत आ सकती है.
  • अत्यधिक लार उत्पादन – एसिड रिफ्लक्स, गर्भावस्था या कुछ दवाओं जैसी स्थितियां शरीर को सामान्य से अधिक लार आ सकती हैं.
  • निगलने में कठिनाई होना – यदि कोई व्यक्ति ठीक से निगल नहीं पाता है, तो भोजन जमा हो सकता है और बाहर निकल सकता है, इससे लार टपकने लगती हैं.
  • तंत्रिका संबंधी समस्या – पार्किंसंस रोग, सेरेब्रल पाल्सी या स्ट्रोक जैसी स्थितियां मांसपेशियों के नियंत्रण को प्रभावित कर सकती हैं, इससे लार टपकने की समस्या हो सकती है.
  • स्लीप एपनिया – स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों को अक्सर मुंह से सांस लेने और निगलने की क्रिया में रुकावट का अनुभव होता है, जिससे रात में लार टपक सकती है.

लार टपकने को कैसे रोकें?

  • सोने की मुद्रा में बदलाव करें
  • बोटॉक्स इंजेक्शन
  • वाक् चिकित्सा
  • दवाइयां
  • सर्जरी
  • रेडिएशन थेरेपी

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

Share
Published by

Recent Posts

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, नक्सलवाद लड़ाई खत्म करने में सुरक्षाबलों की जीत बताई

Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…

Last Updated: May 19, 2026 21:37:28 IST

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: किसके फीचर्स दमदार, कौन है सेगमेंट की बेस्ट और वैल्यू फॉर मनी कार

Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…

Last Updated: May 19, 2026 20:51:10 IST

Yamaha NMax 155 vs TVS Orbiter में से कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बैठेगा बजट में फिट, किसमें मिलेगी ज्यादा दमदार पावर

चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…

Last Updated: May 19, 2026 20:48:16 IST

Silver Price Today 19 May 2026: क्या हैं शहरों में चांदी के ताजा रेट्स, फटाफट करें नोट

Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: May 19, 2026 20:30:06 IST

Gold Price Today 19 May 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, जानिये अपने शहरों के ताजा रेट्स

Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…

Last Updated: May 19, 2026 18:20:50 IST